• आमजन में सुरक्षा की भावना व सभी हर्षोल्लास से त्यौहार मनाएं इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, पुलिस पहुँची आम लोगों के बीच।

 

इंदौर – आगामी त्यौहारों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शहर में शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे और लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाए इसी को मद्देनजर रखते हुए इंदौर पुलिस को पूर्ण मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्यवाही के दिशा निर्देश पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, आमजन में सुरक्षा की भावना व पूरे हर्षोल्लास से त्यौहार मनाएं इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए दिनांक 01.03.26 को  नगरीय इंदौर के विभिन्न थानों के संवेदनशील क्षेत्रो में पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के थाना प्रभारियों व बल को साथ लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया l

पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से शांति व  हर्षोल्लास से त्यौहार मनाने के संदेश के साथ ही, असामाजिक तत्वों को दिया कड़ी कार्यवाही का संदेश।

keyboard_arrow_up
Skip to content