• पुलिस द्वारा देर रात्रिं की स्पेशल चेकिंग में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग बड़ी संख्या में बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 397 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही। 
  • शराब पीकर वाहन चलाने वाले 101 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही।
  • अवैध हथियार की गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध तलवार के साथ पकड़कर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई ।*
  • जिलाबदर अवधि का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूमता हुआ एक शातिर बदमाश भी आया पकड़ में
  • सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 09 प्रकरण तथा अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालो के विरुद्ध 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।
  • आदतन अपराधियों को थाने बुलाकर उनसे डोजियर भरवाकर, रेड/यलो नोटिस देकर आगे कोई अपराध न करने की दी हिदायत और शपथ भी दिलवाई।
  • हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चौकिंग व निगरानी तथा संवेदनशील क्षेत्रो में भी पैदल भ्रमण कर, संदिग्धों पर रखी विशेष नजर
  • गणेशोत्सव को  लेकर  पंडाल स्थापना आयोजकों से भी  चर्चा कर, दिए आवश्यक  दिशा निर्देश
  • कार्यवाही के साथ ही लोगों को जागरुक करते हुए दी नियमों का पालन करने की समझाईश
  • होटल/लॉज, रैन बसेरो व ढाबों एवं रेलवे स्टेश/बस स्टैंड आदि पर भी की गई संदिग्ध गतिविधियों की विशेष चैंकिंग।

 

इंदौर-  शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु  पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में,  एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) इंदौर श्री आर.के. सिंह व एडिशनल कमिश्नर (का./व्य.) श्री मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में इंदौर शहर के चारों जोन के नेतृत्व में, दिनांक 12-13 सितम्बर 2026 की दरमियानी रात से सुबह तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए सरप्राइज सघन चैकिंग व पेट्रोलिंग की गई।

 

इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए बड़ी संख्या में बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 397 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं….

 

👉  जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 195 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार–   46-स्थाई, 45-गिरफ्तारी और 104-जमानती वारंट किए तामील ।

 

इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए

 

👉 शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 101 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।

 

👉 अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालो के विरुद्ध 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर NDPS एक्ट की कार्यवाही की गई। वहीं  सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 09 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।

 

👉अवैध शरब की गतिविधियों  के विरुद्ध पुलिस थाना मल्हारगंज ने कार्यवाही करते हुए 04 प्रकरण पंजीबद्ध कर 80 क्वार्टर अवैध देशी शराब के जप्त कर, की आबकारी एक्ट की कार्यवाही।

 

👉अवैध हथियार की गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना द्वारिकापुरी द्वारा एक आरोपी को एक अवैध तलवार के साथ पकड़कर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है।

 

👉जिलाबदर अवधि का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूमता हुआ एक शातिर बदमाश भी आया पकड़ में – पुलिस थाना खजराना द्वारा कुख्यात जिलाबदर बदमाश फैज़ान उर्फ कालू निवासी तंजीम नगर खजराना को गिरफ्तार कर म प्र राज्य सुरक्षा अधिनियम की कार्यवाही की गई है।

 

 

👉 आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए-  170 BNSS में-18 व  129 BNSS में-07,   126B/135(3) BNSS में-51 तथा 141-1ख में 08,  इस प्रकार कुल 84 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामिल।

 

👉 इस दौरान हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग से चैकिंग व निगरानी करते हुए, क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे/बदमाशों, नकबजनों, लुटेरों, चाकूबाजों, निगरानीशुदा बदमाश और जिलाबदर व रासुका के बदमाशों तथा महिला संबंधी अपराधों एवं वाहनों में आगजनी व तोडफ़ोड़ में संलिप्त अपराधियों सहित बड़ी संख्या में बदमाशों को चेक कर की कार्यवाही और आगे कोई अपराध ना करने की दी हिदायत ।

 

👉होटल/लॉज, रैन बसेरो व ढाबों एवं रेलवे स्टेश/बस स्टैंड आदि पर भी की गई संदिग्ध गतिविधियों की विशेष चैंकिंग।

 

👉यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों पर रही विशेष नजर, ब्लैक फिल्म/हूटर व मोडिफाइड साइलेंसर वालों के विरुद्ध भी की गई चालानी कार्यवाही।

 

इस विशेष व सघन चैकिंग अभियान में पुलिस टीमों द्वारा विशेष  प्रयास किए गए –

 

👉 सक्रिय और आदतन अपराधियों को थाने बुलाकर उनसे डोजियर भरवाए गए, और उन्हें  रेड/यलो नोटिस देकर उन्हें हिदायत दी गई कि अब कोई अपराध किया तो और सख्त कार्यवाही की जावेगी। साथ ही बदमाशों को आगे कोई अपराध न करने की शपथ भी दिलवाई गई।

 

👉क्षेत्र में पुलिस ने बाइक पेट्रोलिंग और पैदल भ्रमण कर, हॉट स्पॉट और शेडों एरिया में असमाजिक तत्वों व गुंडों की चेकिंग करी और उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।

 

👉इस दौरान क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों से जन संवाद भी किया गया और उन्हें साइबर अपराध, महिला अपराध, नशे के दुष्परिणाम, सड़क सुरक्षा आदि विभिन्न विषयों पर जागरूक भी किया गया ।

 

इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content