- सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल, रुपये रखे थे पर्स में, जिसे वापस पाकर दम्पति ने करी यातायात पुलिस टीम की सराहना
इंदौर यातायात पुलिस ने सजगता और तत्परता का एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया, जब आई टी पार्क चौराहे पर एक लावारिस पर्स पड़ा हुआ मिला, जिसे वहा पास में ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित उसके मालिक को वापस लौटाया।
इंदौर यातायात पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा आई टी पार्क चौराहे पर ड्यूटी की जा रही थी, इसी दौरान उन्हें एक लवारिस पर्स दिख, जिसको को सुरक्षित रखकर उसकी जांच की गई, जिसमें सोने के कान के आभूषण, चाँदी की दो जोड़ी पायल, एक चाँदी का कमरबंद, दो मोबाइल फोन एवं नगदी राशि रखी हुई थी।
पर्स में मिले आईडी कार्ड के आधार पर संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया गया। जानकारी मिलने पर पता चला कि संबंधित दंपति राऊ क्षेत्र में मौजूद हैं। उन्हें आई टी पार्क चौराहे पर बुलाया गया तथा पहचान सत्यापन हेतु मोबाइल फोन का पासवर्ड खुलवाकर एवं पर्स में रखे सामान की जानकारी पूछी गई। संतुष्ट होने के बाद समस्त सामग्री सुरक्षित रूप से दंपति को सुपुर्द की गई।
उक्त सराहनीय कार्य महिला आरक्षक टोनिका मौर्य (259), महिला आरक्षक संध्या पोरवाल (2824) एवं महिला आरक्षक आरती वसुनिया (4531) द्वारा किया गया।
दंपति ने इंदौर यातायात पुलिस की ईमानदारी एवं तत्परता की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।





