- आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदर्थ (ब्राउन शुगर) 14.35 ग्राम बरामद।
- आरोपी पूर्व में भी रहा है कई आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित, जिसके विरुद्ध पंजीबद्ध है कई गंभीर धाराओं के डेढ़ दर्जन अपराध
- आरोपी शातिर बदमाश होकर अपनी असली पहचान छुपाकर देता था अपराधों को अंजाम।
इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण तथा त्योहारों को देखते हुए अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर अंकुश तथा इनमें संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह द्वारा पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03) श्री रामस्नेही मिश्रा व सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर इंदौर श्रीमती रुबीना मिजवानी द्वारा थाना प्रभारी हीरानगर को थाना क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों व अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोरतम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। जिसके तारतम्य में हीरानगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले 01 बदमाश को ब्राऊन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 04/03/2026 को थाना हीरानगर की टीम इलाका भ्रमण व संदिग्धों को चेक करते कनकेश्र्वरी मैदान साई पैलेस गार्डन के पास इन्दौर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा दिखा । जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसको पीछा कर हमराही बल की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा। संदेही की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिला, पुलिस द्वारा विधिवत 14.35 ग्राम ब्राउन शुगर को जप्त कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया और धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोतों के सबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
आरोपी का विवरण- विनय उर्फ भांजा बामनिया उम्र 25 साल नि. इन्दौर, आरोपी शातिर आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना पलासिया, खजराना, विजयनगर, कनाड़िया, द्वारकापुरी, तिलक नगर, हीरानगर, पंढरीनाथ आदि विभिन्न स्थानों में मारपीट, झगड़ा फसाद, बलवा, अवैध वसूली अवैध हथियार रखने, एनडीपीएस एक्ट व हत्या का प्रयास जैसे डेढ़ दर्जन अपराध पंजीबद्ध है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हीरानगर श्री सुशील पटेल, उनि.शिवराज ठाकुर, प्र.आर. 280 सौरभ सिंह, प्र.आर. 65 जफर खान, आर.3409 अनिल जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही ।





