- आरोपी के कब्जे से 70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स बरामद।
- जप्त एम.डी. ड्रग्स की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत है लगभग 5,40,000/- रुपये।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पुलिस उपायुक्त अपराध के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 11.08.2026 को क्राइम ब्रांच टीम गश्त एवं पतारसी के दौरान भण्डारी ब्रिज के नीचे, एमआर 04 आमरोड़, परदेशीपुरा, इंदौर पर मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा।
घेराबंदी कर पकड़े गए संदेही से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दानिश शेख आजादनगर, इंदौर बताया। विधिवत तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। परीक्षण व तौल करने पर उक्त पदार्थ 54.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ‘एम.डी. ड्रग्स’ पाया गया।
आरोपी के पास उक्त मादक पदार्थ रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं पाए जाने पर थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में अपराध क्रमांक 117/2026 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी-
दानिश शेख निवासी आजादनगर, इंदौर।
कार्य/शिक्षा-
आरोपी ओटो ड्राइवर है।
अपराधिक रिकॉर्ड :-
गिरफ्तार आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति का है जिसके विरुद्ध गंभीर प्रकृति के पूर्व में निम्न आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाये गये हैं—
- अपराध क्रमांक 223/2025, थाना अपराध शाखा, इंदौर, धारा 8/21 NDPS ACT ।
जप्त मश्रुका विवरण-
54.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (कीमत लगभग 5,40,000/- रुपये)
मुख्य भूमिका-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
👉अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा अब तक की कार्यवाही
क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत कुल 56 प्रकरणों में 120 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.54603 किलोग्राम एम.डी. ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग ₹3,13,98,000/- मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किए गए हैं।


