- अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टॉलरेंस- खजराना पुलिस का प्रभावी प्रहार पुनः मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ 02 आरोपी गिरफ़्तार।
- 10 ग्राम से अधिक एक लाख मूल्य की अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स एवं 01 रिक्शा सहित कुल 4 लाख का मश्रुका किया जप्त।
- नशे की लत पूरी करने ओर जल्दी पैसे कमाने की नियत से सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचते थे अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स।
इंदौर शहर मे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर के सिंह व पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री कुमार प्रतीक द्वारा दिए निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मंडलोई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजरान द्वारा विशेष टीम गठित कर लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी तारताम्य में थाना खजराना की टीम द्वारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी खजराना क्षेत्र के अलग–अलग स्थानो पर करते रंगून गार्डन के पास स्कीम नम्बर 134 खजराना इंदौर पर पहुंची तो वहां 02 संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी पर बैठे दिखे, जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगे, टीम द्वारा आरोपीयो की घेराबंदी कर पकड़ा , जिनकी नियमानुसार तलाशी लेते आरोपियो के पास से अवैध मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स होना पाया गया।
जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियो ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स का नशा करने के आदि है, नशे की लत पूरी करने एवं जल्दी ओर आसानी से अमीर बनने की नियत से एमडी ड्रग्स सप्लाई के काम को अंजाम देते है।
उक्त प्रकरण में आरोपियो के कब्जे से लगभग 10 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स जप्त कर, इनके विरुद्ध थाना खजराना में अपराध क्रमांक 327/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर संलिप्तता के आधार पर अन्य साथी आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही हे।
आरोपियो का विवरण –
(1) इरफ़ान मोहम्मद उर्फ हामा निवासी खिजराबाद कॉलोनी खजराना इंदौर (म.प्र.)
{ आरोपी 10वी तक पढ़ा लिखा हे एंव झाड़ू बनाने का कार्य करता हे। }
(2) गोकुल चौरसिया निवासी न्यू गौरी नगर कालका माता मंदिर थाना हीरानगर इंदौर
{ आरोपी 5वी तक पढ़ा लिखा हे एवं रिक्शा चालक का कार्य करता हे।}
जप्तशुदा मश्रुका – लगभग 1,00,000 मूल्य से अधिक की 10 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स तथा लगभग 3,00,000 मूल्य का एक बजाज कंपनी का ऑटो रिक्शा जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP09AN6506 हे।
{ कुल जप्तशुदा मश्रुका का मूल्य लगभग 4,00,000 है।}
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि घनश्याम मिश्रा, सउनि राकेश परमार, प्रआर जितेंद्र गुर्जर, राजेंद्र सिसोदिया, पंकज सांवरिया, योगेश झोपे, आर. निखिल पटेल, सचिन शर्मा एवं देवेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।





