- बदमाश है आपराधिक प्रवृत्ति का जिसके विरुध्द पंजीबद्ध है, आडीबाजी, अवैध वसूली, मारपीट, नकबजनी, झपटमारी जैसे कुल 09 आपराधिक प्रकरण।
इंदौर शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये निरंतर रुप से सख्त प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त नगरीय जोन-श्री आनंद कलादगी एंव अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नगरीय जोन- 4 श्री दिशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग जूनी इंदौर श्री विजय चौधरी व्दारा थाना प्रभारी भँवरकुआ को सक्रिय बदमाशो के विरुध्द कार्यवाही के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।
इसी कड़ी में थाना प्रभारी भँवरकुआ व्दारा क्षेत्र के सक्रिय बदमाशों पर नजर रखने के लिए टीमें लगाई जाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। टीम को
दिनांक 22/12/25 को मुखबिर से सूचना मिली की थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश कोई वारदात करने की नियत से जीत नगर में घूम रहा है। जिस पर तत्काल टीम ने थाना क्षेत्र के बदमाश मिलन नागर को पकडा एंव पूछताछ की जिसमें मिलन नागर के कब्जे से एक अवैध चाकू मिला जिसे जप्त कर गिरफ्तार किया गया। कुख्यात बदमाश मिलन नागर निवासी गणेश नगर इंदौर के विरुध्द पूर्व के कुल 09 अपराध पंजीबध्द है ।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भँवरकुआ के मार्गदर्शन में आर. 1637 शिवपाल, आर.2429 विनीत राजपुत, आर 3949 रविकान्त, आर 1105 शैलेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही ।





