- आरोपियों ने सुपारी लेकर, किया था फरियादी पर जानलेवा हमला।
- घटना का षड्यंत्र रचने वाला मास्टरमाइंड भी गिरफ्त में, पैसों के लेनदेन के विवाद में करवाया था सुपारी देकर हमला।
इंदौर -,शहर के पुलिस थाना एमजी रोड पर दिनांक 13.05.2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट किया की 02 अज्ञात बाईक सवार बदमाशो द्वारा फरियादी पर चाकू से हमला कर सर पर गंभीर चोट पहुंचाई गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना एम.जी. रोड इन्दौर पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना पर पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का/व्य.) इंदौर व अति.पुलिस उपायुक्त जोन -03 तथा सहायक पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी एमजी रोड द्वारा टीम गठीत की जाकर घटना का बारिकी से निरीक्षण किया गया।
पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र मे आरोपियो की पतारसी की जाकर घटना के संदिग्ध आरोपी गौरव चक्रवर्ती को पकड़ा गया। पुछताछ के दोरान आरोपी द्वारा बताया गया की मेरे द्वरा जी.एस.टी. के निपटारे हेतु फरियादी से पैसो का लेनदेन हुआ था, फरियादी द्वारा पैसो के लिये तकाजा किया जा रहा था, फरियादी को पैसा नही देना पडे इस आशय से आरोपी गोरव ने अपने दोस्त रितेश के माध्यम से पुष्प वैष्णव एवं उमेश वैष्णव को फरियादी को सबक सिखाने हेतु 30000/- रुपये मे सुपारी दी।
योजना के तहत पुष्प व उमेश के द्वारा घटना दिनांक को बिना नबंर की मोटर साईकल से मुह पर मास्क पहनकर आये व फरियादी पर चाकू से जान लेवा हमला कर फरार हो गये थे।
पुलिस द्वारा उक्त तीनो आरोपियो की तलाश की जाकर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा सभी 04 आरोपियो 1.गौरव चक्रवर्ती, 2.रितेश मुछाल, 3.पुष्प वैष्णव तथा 4.उमेश वैष्णव को गिरफ्तार किया गया है, जिनको माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण की विवेचना जारी है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी आपराधिक प्रवृति के है जिनके विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं के कई अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एमजी रोड निरीक्षक विजय सिंह सिसौदिया, उनि. सचिन त्रिपाठी सउनि. रमेशचन्द्र बारुड, प्र.आर. 575 नरेन्द्र सिंह तोमर प्र.आर. 2515 दिनेश तिवारी, आरक्षक 3611 रोहीत पाराशर, आरक्षक 2415 सिओम सिंह राठौर, आरक्षक 3406 विकास बछानिया, आरक्षक 2578 अमित मौर्य, आरक्षक 1185 अंकीत की सराहनीय भूमिका रही ।





