इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का, गुंडे/बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों के साथ ही नशा कर नियम तोड़ने वाले नशाखोरों के विरुद्ध कड़ा प्रहार लगातार जारी … 

 

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 205 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही।

 

सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 43 प्रकरण तथा अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालो के विरुद्ध 07 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।

 

अवैध हथियारों (05 चाकू और 01 गुप्ती) के साथ भी 06 आरोपी आए गिरफ्त में।

 

आदतन अपराधियों को थाने बुलाकर उनसे डोजियर भरवाकर, आगे कोई अपराध न करने की दी हिदायत।

 

हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चौकिंग व निगरानी तथा संवेदनशील क्षेत्रो में भी पैदल भ्रमण कर, संदिग्धों पर रखी विशेष नजर

 

कार्यवाही के साथ ही लोगों को जागरुक करते हुए दी नियमों का पालन करने की समझाईश

 

इंदौर-  शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु  पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में,  एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) इंदौर श्री आर.के. सिंह व एडिशनल कमिश्नर (का./व्य.) श्री मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में इंदौर शहर के चारों जोन के नेतृत्व में, दिनांक 13-14 जून 2026 की दरमियानी रात से सुबह तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए सरप्राइज चैकिंग व कॉम्बिंग गश्त की गई।

 

इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग कुल 1458 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 736 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं….

 

👉  जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 326 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार–   125-स्थाई, 88-गिरफ्तारी और 113-जमानती वारंट के साथ ही 138 समंस भी किए तामील ।

 

इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए

 

👉 शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 205 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।

 

👉 अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालो के विरुद्ध 07 प्रकरण  पंजीबद्ध कर NDPS एक्ट की कार्यवाही की गई। वहीं  सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 43 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।

 

👉अवैध हथियार की गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना तिलक नगर, कनाड़िया, चंदन नगर , भंवरकुआं से पृथक पृथक एक-एक चाकू तथा थाना द्वारिकापुरी ने एक गुप्ती  के साथ इस प्रकार कुल 06, आरोपियों को पकड़कर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है।

 

👉 आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए-  170 BNSS में-37 व  129 BNSS में-06,   126B/135(3) BNSS में-97, 141-1ख में 03, इस प्रकार कुल 143 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामिल।

 

👉 इस दौरान हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चैकिंग व निगरानी करते हुए,  क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 253-गुंडे/बदमाशों, 92-नकबजनों, 52-लुटेरों, 103-चाकूबाजों, 164-निगरानीशुदा बदमाश और 57 जिलाबदर व 01 रासुका के बदमाशों तथा महिला संबंधी अपराधों एवं वाहनों में आगजनी व तोडफ़ोड़ में संलिप्त अपराधियों सहित करीब कुल 722 से ज्यादा बदमाशों को चेक कर की कार्यवाही और आगे कोई अपराध ना करने की दी हिदायत ।

 

👉 इस दौरान सक्रिय और आदतन अपराधियों को थाने बुलाकर उनसे डोजियर भरवाए गए, और उन्हें हिदायत दी गई कि, अब कोई अपराध किया तो और सख्त कार्यवाही की जावेगी।

 

इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

👉इस दौरान क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों से जन संवाद भी किया गया और उन्हें साइबर अपराध, महिला अपराध, नशे के दुष्परिणाम, सड़क सुरक्षा आदि विभिन्न विषयों पर जागरूक भी किया गया ।

 

इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content