आरोपी के कब्जे से चोरी के 02 दोपहिया वाहन व 03 कटे हुए चेचिस बरामद।

 

आरोपी ने इंदौर के कई क्षेत्रों मे वारदात के दिया था अंजाम

 

इंदौर -शहर में चोरी/नकबजनी, वाहन चोरी आदि की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु इन अपराधों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) एवं पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। जिसके अनुक्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना परदेशीपुरा ने एक शातिर वाहन चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

 

घटनाक्रम- दिनांक 16.06.2026 को थाना परदेशीपुरा पुलिस को नरेन्द्र लकवाल पिता नंदकिशोर लकवाल उम्र 36 साल नि.616 कुलकर्णी का भट्टा इंदौर के व्दार रिपोर्ट की गई कि मेरी मोटर साईकिल क्रमांक हिरो एच. एफ. डिलेवश क्र.MP09VD0441, तुलसी काम्लेक्स के सामने परदेशीपुरा से चोरी हो गई है। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट प्राप्त होने पर परदेशीपुरा थाने पर अपराध क्रमांक 341 धारा 303(2) बाएनएस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों पर एसीपी परदेशीपुरा श्री हिमानी मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी परदेशीपुरा के नेतृत्व मे पृथक से टीम गठित कर आरोपी की धरपकड हेतु निर्देशित किया ।

 

पुलिस टीम ने आरोपी की पतारसी  के लिए घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर संदिग्ध आरोपी की पहचान आरोपी मुकेश कुल्हार नि. गणेश नगर इंदौर के रूप में हुई।

पुलिस टीम द्वारा  आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ व जांच में पता चला कि, आरोपी चोरी किये हुये वाहनो को अपनी गैरिज 47-भानगढ इंदौर मे ले जाकर काटता था और उनके पार्ट्स को अलग अलग कर बेचता था। आरोपी व्दारा वाहनो की नंबर प्लेट भी बदल दी जाती थी ताकि वाहनो की पहचान न हो पाये।

 

आरोपी से अपराध क्रमांक 341/26 धारा 303 (2) मे 01 मोटर साईकिल व अपराध क्रमाकं 12/2026 धारा 303(2) मे एक एक्टिवा जप्त की गई व तीन अन्य कटे हुये चेचिस जप्त किये गये। जिनका प्रथम दष्टया हीरानगर से चोरी होना पाया गया |

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परदेशीपुरा, आर.डी. कानवा, प्रआर. राजकुमार, आर. जयवेन्द्र गुर्जर, आर. पंकज पाटिल, आर. सत्यवीर, आर. बलराम सिकरवार की अहम भूमिका रही ।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content