आरोपी के कब्जे से लगभग 102.76 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 11,00,000/- रुपए) जप्त ।
आरोपी ने कार्यवाही के दौरान की थी भागने की भी कोशिश, पर पुलिस ने धरदबोचा।
आरोपी चिंटू पर शहर में पूर्व में भी पंजीबद्ध है 9 अपराध, जिसमें से 5 NDPS एक्ट के है।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के रेलवे मालगोदम लक्ष्मी बाई नगर क्षेत्र में चेकिंग करते एक व्यक्ति खड़ी माल गाड़ियों के बीच से आता दिखा जो कि संदेहियों की चेकिंग होता देख भागने लगा जिसे घेराबंदी कर रोका। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम चिंटू उर्फ चिंट्टी निवासी भागीरथपुरा इंदौर का होना बताया। जिस पर शंका होने से तलाशी ली गई । विधिवत तलाशी लेते 102.76 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर आरोपी की जेब से जब्त की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचता है । आरोपी से 102.76 ग्राम “ब्राउन शुगर” जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं । तथा मादक पदार्थों के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।
आरोपी का विवरण -*
चिंटू उर्फ चिंट्टी वर्मा नि. भागीरथपुरा इंदौर , आरोपी रेलवे में गाड़ी पर साफ सफाई का कार्य करता है एवं 5वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।
जप्त माल का विवरण : – 102.76 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 01 मोबाइल फोन कुल मश्रूका कीमत 11,50,000/- रुपए





