इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण तथा आमजन से बेहतर समन्वय हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत लगातार विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में दिनांक 30.01.26 को डीसीपी ज़ोन–3 श्री राजेश व्यास द्वारा थाना पलासिया क्षेत्र अंतर्गत बड़िगवालटोली मोहल्ले में नागरिकों के साथ एक जन-जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ACP तुषार सिंह एवं थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक सुरेन्द्र रघुवंशी सहित स्टाफ भी उपस्थित रहा।

 

बैठक का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों, नशे के विरुद्ध अभियान, महिला सुरक्षा, कानून संबंधी जानकारी, साइबर अपराधों से बचाव एवं अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर जागरूक करना रहा।

 

डीसीपी ज़ोन–3 द्वारा नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

 

साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी/लिंक साझा न करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत करने की सलाह दी गई।

 

बैठक में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की एवं क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया।

 

इंदौर पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार के जन-जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

keyboard_arrow_up
Skip to content