◆ आरोपी से चोरी की बोलेरो कार कीमती लरभग 8 लाख रुपये की गई बरामद।
इंदौर नगरीय क्षेत्र में चोरी/नकबजनी वाहन चोरी आदि के अपराधों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री कृष्ण लालचंदानी एंव अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग गांधीनगर श्रीमती निधि सक्सेना द्वारा दिये निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना राजेन्द्रनगर ने एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा गया है।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर पर दिनांक 18.03.2026 को फरियादी संदीप जायसवाल ने अपनी बोलेरो कार क्रमांक एमपी09.कर.6184 को अज्ञात बदमाश द्वारा रात्री के समय चोरी किये जाने के सम्बंधी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना राजेन्द्रनगर पर अपराध क्रमांक-55/2026 धारा 303(2) बीएनएस.2023 का कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एंव मार्गदर्शन में अज्ञात वाहन चोर की पतारसी हेतु टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा द्वारा घटना स्थल से प्रारंभ कर करीबन 200-300 सीसीटीवी कैमरे को देखा गया तथा सीसीटीव्ही कैमरे में अज्ञात के हुलिये के मुताबिक संदिग्धों की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को मजबूत कर अज्ञात वाहन चोर की पतारसी की गई। लगातार कई सीसीटीव्ही कैमरे देखने के बाद चोरी गया वाहन सांईनाथ कालोनी केट रोड राऊ इंदौर के आसपास देखा गया। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली की पूर्व आभ्यासिक अपराधी विनोद ठाकुर उम्र 45 साल निवासी ओम साँई नाथ कालोनी केट रोड़ राऊ इन्दौर ने उक्त चोरी की घटना का अंजाम दिया है।
मुखबिर सूचना एंव सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी की जानकारी मिली की काफी दिनों से घर से गायब है तब आरोपी की लगातार पतारसी तलाश की गई एंव दिनांक-1-4-2026 को सीसीटीव्ही कैमरे एंव मुखबिर की सूचना के आधार पर पुष्टि होने पर विनोद ठाकुर अथक प्रयास कर पकड़कर, पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी द्वारा पूछताछ के दौरान बोलेरो चोरी की घटना करना स्वीकार किया आरोपी द्वारा दिये गये मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया वाहन सफेद रंग की बोलेरो कार क्रमांक एमपी09.कर.6184 को जप्त किया गया। आरोपी का आपराधिक रिकार्ड चेक करने पर आरोपी के विरुद्ध 3 आपराधिक रिकार्ड इसी आशय के होना पाये गये। आरोपी के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर के मार्गदर्शन में सउनि महेन्द्र चौहान, प्रआ, 3346 शशांक दुबे, प्रआर 1132 प्रकाश प्रजापत, आर 1108 पंकज चौहान, आर, 3764 रामबीर, आर, 639 गौरव गुर्जर, 3727 दिनेश गौतम की अहम भूमिका रही।





