▪️आरोपी के कब्जे से 08 पेटी अवैध देशी शराब एवं 03 पेटी बीयर (कुल 108 लीटर) एवं शराब के परिवहन मे प्रयुक्त आई-20 कार जप्त ।

 

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी व इनकी गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी व कठोर कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष सिंह द्वारा दिए गए हैं।  उक्त निर्देशो के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह व  पुलिस उपायुक्त जोन–2 श्री कुमार प्रतीक  के मार्गदर्शन में अति. पुलिस उपायुक्त जोन –2 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री पराग सैनी के नेतृत्व मे थाना लसुडिया द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुक्रम में पुलिस थाना लसुडिया द्वारा अवैध शराब का परिवहन करते कार चालक को 108 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

इसी कड़ी में दिनांक 28/03/2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कार मे अवैध शऱाब लिए किसी को देने के लिए कैलोद हाला तरफ गया है । मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल कैलोद हाला पहुँची जहा पर उक्त संदिग्ध कार दिखाई दी। जिसे हमराही फोर्स के साथ घेरा बंदी कर रोका तथा कार चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शुभम  सिंह चौधरी उम्र 34 साल निवासी खाकरोड तह. सांवेर जिला इन्दौर का होना बताया। उक्त कार की विधिवत तलाशी लेने पर कार के अन्दर 08 पेटी सफेद देशी शराब के बाँक्स एवं 03 पेटी बियर केन के बाँक्स मिले। कार चालक से उक्त शराब को लाने व ले जाने के संबंध मे लायसेंस व परमिट के बारे मे पुछते नही होना बताया। जिस पर से अवैध शराब को जप्त कर थाने लाया गया तथा *आरोपी के विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही कर धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है जिसमे विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।  आरोपी से उक्त अवैध शराब के स्त्रोतो के संबंध मे भी विस्तृत से पूछताछ की जा रही है।

 

 

गिरफ्तार आरोपी का विवरण-   शुभम सिंह चौधरी उम्र 34 साल निवासी खाकरोड तह. सांवेर जिला इन्दौर।

 

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लसुडिया निरी. तारेश कुमार सोनी, सउनि. श्रीकृष्ण बोर्डे, प्र.आर. विक्रम, आर. धनराज व आर. नागेन्द्र, सराहनीय भूमिका रही ।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content