इंदौर – होली/रंगपंचमी के पावन पर्व पर आमजन की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस टीमें स्थानीय बाजारों में सघन चेकिंग कर रही हैं और व्यापारियों व आम जनता को रसायनिक रंगों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है।

इसी अनुक्रम में नगरीय पुलिस के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों में रंगों और गुलाल की दुकानों पर सरप्राइज चेकिंग की।

मार्केट व दुकानों की चेकिंग:- पुलिस टीम ने विभिन्न दुकानों पर जाकर रंगों की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ  की और विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल हर्बल और प्राकृतिक रंगों की ही बिक्री करें, खतरनाक केमिकल रंगों के विक्रय से बचें।

 

खतरनाक व केमिकल वाले रंगों से दूरी :- पुलिस ने चैकिंग के दौरान खतरनाक केमिकल, कांच के पाउडर और जहरीले रंगों (जैसे लेड, मरकरी और रोडियामिन बी) के उपयोग न करने के लिए चेतावनी दी गई और ऐसे रंगों की बिक्री करते पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

जन जागरूकता:- पुलिस कर्मियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपनी त्वचा और आंखों की सुरक्षा के लिए रसायनिक रंगों के प्रयोग से बचें।

 

आमजन से अपील:- पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि तिहारो त्योहार पर ऐसी रंगो का उपयोग न करें, जो मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न करते हो और किसी को कुछ नुकसान हो।  सड़क पर चलते लोगों पर जबरन रंग न डाले और न ही हुड़दंग कर जबरन लोगों को परेशान करें, अन्यथा उचित कार्रवाई की जावेगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content