अपराध अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी आधुनिक तकनीकी संसाधनों की नई मजबूती

 

इंदौर, । पुलिस आधुनिकीकरण के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट को पुलिस मुख्यालय भोपाल से विभिन्न अत्याधुनिक तकनीकी संसाधन प्राप्त हुए हैं। इन आधुनिक उपकरणों के माध्यम से अपराध अनुसंधान, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन, अपराधियों की पहचान, फील्ड पुलिसिंग, निगरानी तथा नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जाएगा।

आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इन नवीन तकनीकी संसाधनों का अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली, उपयोगिता तथा पुलिसिंग में इनके प्रभावी उपयोग के संबंध में जानकारी ली गई।

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट को प्राप्त प्रमुख तकनीकी संसाधनों में—

Fingerprint Optical Comparator – 01

Cyanoacrylate Fuming Chamber – 01

Fingerprint Enrollment Device – 35

Web Camera – 188

QR Code Printer – 35

Body Worn Camera – 60

Binocular – 140

Sound Level Meter (Decibel Meter)

आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक एवं प्रभावी पुलिसिंग के लिए तकनीक का बेहतर उपयोग अत्यंत आवश्यक है। आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक, सटीक एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।  साथ ही साक्ष्य संकलन, अपराधियों की पहचान, फील्ड पुलिसिंग, निगरानी एवं कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इन आधुनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली को भली-भांति समझते हुए उनका सुनियोजित, जिम्मेदारीपूर्ण एवं अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिसिंग की गुणवत्ता एवं कार्यक्षमता में निरंतर सुधार लाया जा सके।

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट को प्राप्त आधुनिक उपकरणों में Fingerprint Optical Comparator, Cyanoacrylate Fuming Chamber एवं Fingerprint Enrollment Device फिंगरप्रिंट आधारित साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन, परीक्षण एवं विश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन संसाधनों के माध्यम से अपराध स्थलों से प्राप्त फिंगरप्रिंट साक्ष्यों का अधिक प्रभावी ढंग से परीक्षण कर अपराधियों की पहचान एवं अपराध अनुसंधान में सहायता मिलेगी।

इसी प्रकार, फील्ड ड्यूटी एवं पुलिस कार्यवाही के दौरान Body Worn Camera के उपयोग से पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक मजबूती मिलेगी। Web Camera एवं QR Code Printer विभिन्न तकनीक आधारित एवं प्रशासनिक पुलिस कार्यों को अधिक सुगम और प्रभावी बनाएंगे। वहीं Binocular का उपयोग निगरानी, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी कार्यों में किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, Sound Level Meter (Decibel Meter) के माध्यम से ध्वनि स्तर का मापन कर निर्धारित मानकों एवं नियमों के पालन को सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

इन आधुनिक तकनीकी संसाधनों को आवश्यकतानुसार इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की संबंधित इकाइयों एवं अधिकारियों को उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उनका अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का सतत प्रयास है कि आधुनिक तकनीक एवं नवीन संसाधनों को पुलिसिंग से प्रभावी रूप से जोड़ते हुए नागरिकों को बेहतर, त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इस दौरान पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री राजेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री मयंक अवस्थी सहित समस्त पुलिस उपायुक्तगण एवं फिंगरप्रिंट जोनल उप पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

keyboard_arrow_up
Skip to content