■ आरोपियों से कुल 40 लाख रुपये कीमत के नकली नोट तथा 8000 /- रूपये के असली नोट जप्त ।
■ आरोपी 1 लाख के बदले देते थे 4 लाख रुपये के नकली नोट।
■ आरोपी नकली नोट के बंडल में ऊपर एक असली नोट लगाकर, करते थे फर्जीवाड़ा।
इंदौर- साइबर अपराधों व सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देश पर सभी थानो मे सायबर डेस्क का गठन किया गया है। जिसके परिपेक्ष्य में पुलिस आयुक्त इंदौर द्वारा सायबर डेस्क के माध्यम से सोशल मीडिया मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त (जोन-3) श्री हंसराज सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-3) श्री रामसनेही मिश्र व सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज श्री तुषारसिंह के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी पलासिया व थाना पलासिया की सायबर डेस्क टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सप एप,पर अवैधानिक गतविधियो के संवध मे सतत निगाह रखी जा रही थी।
इसी दौरान टीम को एक संदिग्ध विज्ञापन की जानकारी लगी जिसमे सोशल मीडिया पर नकली नोट की खरीद फरोख्त वाली गैंग सक्रिय है, तब उक्त गैंग को पकड़ने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिस पर उक्त संदिग्ध व्यक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से दिए गए विज्ञापन के अनुसार संपर्क स्थापित कर उसे विज्ञापन के अनुसार नकली नोट के संबंध में जानकारी ली गई जिस पर मोबाइल नंबर द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से उक्त व्यक्ति ने मैसेज कर नकली नोट लेकर आना स्वीकार किया गया व 1 लाख के बदले 4 लाख रुपये के नोट देने की बात की गई घेराबंदी करके दोनों लड़कों को पकडा जिनके नाम 1. प्रथमेश येवतकर निवासी ग्राम हिवरा थाना मुक्ताईनगर जिला जलगांव महाराष्ट्र तथा 2. दीपक कौशल निवासी ग्राम बेरछा तहसील महू थाना बड़गोदा जिला इंदौर बताया जिनसे कुल ₹8000 रुपए के असली नोट तथा शेष नकली बनावट 40 लाख में ₹500 जैसे दिखने वाले नकली नोट होना पाए गए । जिस पर थाना पलासिया पर अपराध धारा 178, 179 बी. एन.एस. दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण का पुलिस रिमान्ड प्राप्त किया जाएगा गैंग का मुख्य कर्ताधर्ता डिलीवरी देने नहीं आया था। जिसे आगामी कार्यवाही में गिरफ्तार किया जाएगा। प्रारभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपीगणो ने बताया कि वह लोग फेसबुक एडवरटाइजमेन्ट के नाम पर लोगो से संपर्क कर धनराशि ऐठने के लिए फर्जी नकली नोट बंडल में रखकर ऊपर से असली नोट लगाकर देते थे। सम्पूर्ण कार्य अवैध होने के कारण आरोपियों की कोई शिकायत भी नहीं करता था।
पुलिस द्वारा उपरोक्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरूद्ध विवेचना के आधर पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक मनीष मिश्र, सउनि सुधीर शर्मा, प्र. आर, 1072 संदीप, प्र. आर. 3342 नरपत, प्र. आर. 2520 शिवरतन, आर. 2022 वैभव, आर. 1354 सिध्दार्थ की सराहनीय भूमिका रही है। तथा आर.2022 वैभव की विशेष भूमिका रही।