- थाना खजराना एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में स्टंटबाजी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 05 युवकों पर कार्रवाई ।
- सोशल मीडिया पर वायरल स्टंटबाजी के वीडियो के आधार पर पुलिस ने की पहचान।
- सार्वजनिक सड़कों पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे आरोपी।
इंदौर शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में थाना खजराना पुलिस एवं क्राइम ब्रांच इंदौर की संयुक्त टीम द्वारा सड़क पर बाइक स्टंटबाजी कर वीडियो प्रसारित करने वाले 5 युवकों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
थाना खजराना पुलिस एवं क्राइम ब्रांच इंदौर की संयुक्त टीम द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे बाइक स्टंटबाजी के वीडियो की जांच एवं तस्दीक की गई। वीडियो के आधार पर स्टंटबाजी में संलिप्त युवकों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल 05 आरोपियों को पकड़ा गया।
आरोपी –
- अरशद अहमद, इंदौर।
- कुनाल यादव, इंदौर।
- याहया फारूखी, इंदौर।
- सरफराज खान, इंदौर।
- शाहनवाज रहमान, इंदौर।
आरोपियों के विरुद्ध थाना खजराना पर अपराध धारा 281 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान जब्त मोटरसाइकिलों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इंदौर पुलिस द्वारा पकड़े गए युवकों को सख्त हिदायत दी गई कि सार्वजनिक सड़कें स्टंटबाजी का स्थान नहीं हैं। इस प्रकार की लापरवाही से न केवल स्वयं की, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य नागरिकों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
इंदौर पुलिस की अपील है कि युवा यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनें। यातायात नियमों का उल्लंघन कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के विरुद्ध इंदौर पुलिस की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


