- आरोपी से चोरी गया टीव्हीएस जुपीटर स्कूटर (कीमत ₹40,000/-) बरामद
इंदौर- पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15/02/2026 को हुई दोपहिया वाहन चोरी की घटना पर फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर थाना एरोड्रम में अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 303(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंदौर शहर में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर, श्री संतोष सिंह द्वारा दिये निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर श्री अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री कृष्ण लालचंदानी द्वारा अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।
जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमती मीना चौहान एवं सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज श्री विवेक चौहान* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एरोड्रम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, आसूचना संकलन एवं घटनास्थल व आसपास के मार्गों पर लगे लगभग 40-50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी जयगिरी गोस्वामी निवासी शक्ति नगर, एयरपोर्ट, इंदौर को चिन्हित कर अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा टीव्हीएस जुपीटर वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपी के कब्जे से चोरी गया टीव्हीएस जुपीटर स्कूटर (कीमत लगभग ₹40,000/-) बरामद कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
👮♂️ सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तरुण सिंह भाटी, प्र.आर. 395 विजय तिवारी, प्र.आर. 1329 विलियम सिंह, प्र.आर. 3164 दीपू यादव, आर. 1374 जोगेश लश्करी, आर. 197 अमर जाटव एवं आर. 930 राहुल शर्मा की अहम भूमिका रही।





