⏺️     व्यापारी को लूटने की योजना बनाने वाली गैंग को वारदात को अंजाम देने से पहले ही धरदबोचा।

⏺️ पुलिस ने 05 आरोपियो को किया गिरफ्तार।

 

⏺️     बदमाशों ने एक सप्ताह पूर्व राजेंद्र नगर तथा भंवरकुआ क्षेत्र में भी दिया था लूट की घटना को अंजाम।

 

⏺️     महाराष्ट्र के नासिक धूलिया तथा गुजरात के बड़ोदरा सूरत वापी क्षेत्र में भी घटना करना किया स्वीकार ।

 

⏺️     आरोपियो के कब्जे से विभिन्न क्षेत्र से लूटे गए 33 मोबाइल, लैपटॉप व घटना मे प्रयुक्त कार कीमती लगभग 50 लाख रुपये का मश्रुका किया जप्त।

 

⏺️     आरोपी आदतन अपराधी है जिनके विरूद्ध पूर्व मे कई आपराधिक प्रकरण है दर्ज।

 

इन्दौर – शहर में सम्पत्ति संबंधी अपराधो लूट/डकैती की वारदातों पर अंकुश लगाने व इनमे लिप्त आरोपियो की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों का तारतम्य मे  अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) नगरीय इन्दौर श्री मंयक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-4 इन्दौर श्री सुनील मेहता के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दिषेश अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इन्दौर श्री विजय चौधरी द्वारा थाना प्रभारी भंवरकुआ के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर संपति सम्बन्धी नकबजनी/चोरी /लूट/डकैती की घटनाओ की पतारसी हेतु सक्रिय रहकर निरंतर भ्रमण कर क्षेत्र में निगरानी रखकर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

 

उक्त निर्देशों पर कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को दिनांक 15.06.2026 को रात्रि में क्षेत्र मे भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिम्मत नगर पालदा खाली मैदान पर एक सफेद रंग की मारूति सुजुकी कंपनी की कार नंबर DL3CBC8709 में 5 लोग बैठे हैं। तथा व्यापार का नगद रूपया तथा कीमती रकम लेकर जाने वाले व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे हैं। इन्हीं लोगों ने अभी कुछ दिन पहले इन्दौर में तीन इमली चौहारा एक व्यक्ति तथा चोईथराम मंडी के पास एक व्यक्ति के नगदी रूपये व मोबाइल लूट करने की घटना को अंजाम दिया है। उक्त सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुची जिसमें पाया कि हिम्मत नगर पालदा के खाली मैदान में एक कार खडी है जिसमें 05 व्यक्ति बैठे हुये है।

उक्त सूचना पर टीम व्दारा मौके पर पहुचकर कार के पास गोपनीय रुप से घेराबंदी कर कार में बैठे बदमाशो की बाते सुनने पर वह लोग चर्चा कर रहे थे कि आज हवाला का रुपया लेकर एक बडा व्यापारी निकालने वाला है उससे एक्सीडेंड का बहाना कर गाडी रुकवाकर ड्राइवर की आंखे में मिर्ची फेंककर रुपये का बैग उठाकर अलग-अलग दिशाओ में भाग कर बायपास में पुल के नीचे मिलना है। टीम व्दारा उक्त बातो को सुनने के बाद बदमाशो को चेतावनी देकर पकडने का प्रयास किया लेकिन बदमाश कार से निकलकर भागने लगे जिससे गिरफ्तारी के दौरान सभी बदमाशो को पैर व हाथ में चोट आई है जिनका उपचार करवाया गया है।

 

पूछताछ में बदमाशो ने बताया कि मेरठ से स्पेशल लूटपाट करने के उद्देश से स्वंय की कार से निकले थे तथा करीब एक सप्ताह पूर्व तीन ईमली बस स्टेंड के पास भी एक्सीडेंड का बहाना कर के एक कार चालक को लूटा था, एवं सब्जी मंडी के पास राजेन्द्र नगर से एक व्यक्ति का मोबाईल छीना था। इसके बाद कार से महाराष्ट्र के नाशिक धूलिया तथा गुजराज के बडोदा,  वापी,  सूरज,  तक्ष एंव दाहोद क्षेत्र से मोबाईल लूट की वारदात की है। सभी लूटे गये मोबाईल बदमाशो ने अपनी कार में सीट के नीचे छिपा कर रखे थे। जिन्है मेरठ पहुंचकर कीमती दामो में बेचने की योजना थी। बदमाशो ने पूछताछ में बताया कि आज दिनांक 14/06/26 की घटना करने के बाद मेरठ तरफ जाना की योजना थी।

 

पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से मोबाईल फोन जप्त किये गये है। जिनके आईईएमआई नंबरो के आधार पर मोबाईल मालिक व घटना स्थल का पता लगाया जाकर संबंधित पुलिस को अवगत कराया जावेगा।

 

जप्त मश्रुका का विवरण-

(1).  33 मोबाइल तथा 01 लेपटाप,  चार्जर,  एक लोहे की टामी एवं एक पेंचकश कुल कीमती करीब 50 लाख रूपये व कार क्रमांक DL3CBC8709 1 उपरोक्त सम्पूर्ण जप्त सामग्री की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।

 

गिरफ्तारशुदा आरोपीगण का विवरण-

 

  1. कुलदीप पाल निवासी मकबरा अब्बू गोसियान थाना रेल्वे रोड मेरठ जिला मेरठ (उत्तरप्रदेश)

 

2- नाजिम कुरैशी  निवासी पूरवा फैय्याज अली मोहल्ला थाना दिल्ली गेट मेरठ जिला मेरठ (उत्तरप्रदेश)

 

3- महफूज  निवासी मकान नंबर 384 रशीदनगर भूनिया का पुल थाना लिसाडी गेट मेरठ जिला मेरठ (उत्तरप्रदेश)

 

4- शोएब कुरैशी  निवासी कुरेशियान गली खैर नगर थाना दिल्ली गेट मेरठ जिला मेरठ (उत्तरप्रदेश)

 

5- मोहम्मद शकील  निवासी जली फूटी पूर्वा अहमदनगर थाना दिल्ली गेट मेरठ जिला मेरठ (उत्तरप्रदेश) (साथ ही आरोपी के विरुद्ध थाना विभिन्न थाना पर विभिन्न धाराओं के कई अपराध पंजीबद्ध है।)

 

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी भंवरकुआ श्री संतोष दूधी, उनि देवेन्द्र मिश्रा,  आर. रविकांत,  आर. शैलेन्द्र,  आर. विनित,  आर. अंकित,  आर. 2235 रुक्कन जाट, आर. 4082 देशराज,  चालक आर. 4105 राहुल की सराहनीय भूमिका रही। उक्त गिरोह को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जा रहा है।

keyboard_arrow_up
Skip to content