◆ आरोपियों से कुल 10 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर N-250 बाइक की गई जप्त।
◆ महंगे शौक पूरे करने के लिए देते थे मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम।
◆ आरोपियों ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की थीं मोबाइल स्नेचिंग की कई घटनाएँ।
इंदौर शहर में मोबाइल स्नेचिंग जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने एवं इनमें संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर, श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री आशीष पटेल के मार्गदर्शन में एक विस्तृत कार्ययोजना के अनुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना कनाड़िया ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 07.10.2026 को फरियादी लवकुश पिता रामवरन राठौर अपनी बिल्डिंग के पास नीचे टहलते हुए मोबाइल पर रील्स देख रहा था। तभी काले रंग की बिना नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के अचानक उसके पास आए और फरियादी के हाथ से मोबाइल झपट्टा मारकर छीनकर भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 769/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मोबाइल स्नेचिंग के अपराध में आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी कनाड़िया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। फुटेज में बजाज पल्सर पर सवार दो लड़के फरियादी से मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर मोटरसाइकिल से भागते हुए दिखाई दिए।
टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साधनों की मदद से आरोपियों की तलाश की गई तथा मुखबिरों को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध आरोपियों—
- रौनक राणा, उम्र 19 वर्ष, निवासी बिजासन टेकरी, दूधिया, इंदौर।
- मंजेश चौहान, उम्र 18 वर्ष, निवासी बिजासन टेकरी, बढ़िया कीमा, दूधिया, इंदौर।
को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी रौनक राणा के कब्जे से 02 मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल तथा आरोपी मंजेश चौहान के कब्जे से 02 मोबाइल फोन जब्त किए गए।
बाद में आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर एक अन्य आरोपी विकाश पंवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी बिजासन टेकरी, बढ़िया कीमा, दूधिया, इंदौर, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी विकाश पंवार के कब्जे से 06 मोबाइल फोन जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी एवं आपराधिक रिकॉर्ड
- रौनक राणा, उम्र 19 वर्ष, निवासी बिजासन टेकरी, दूधिया, इंदौर।
– अपराध क्रमांक 1288/2024, धारा 309(4), 317(2) बीएनएस, थाना भंवरकुआँ, इंदौर।
- मंजेश बंजारा, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी बिजासन टेकरी, बढ़िया कीमा, दूधिया, इंदौर।
– अपराध क्रमांक 606/2024, धारा 303(2) बीएनएस, थाना खुड़ैल, जिला इंदौर।
– अपराध क्रमांक 571/2024, धारा 303(2) बीएनएस, थाना आजाद नगर, इंदौर।
- विकाश पंवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी बिजासन टेकरी, बढ़िया कीमा, दूधिया, इंदौर।
जप्तशुदा मश्रुका
आरोपियों के कब्जे से कुल 10 मोबाइल फोन एवं एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई। जिसकी कुल कीमत लगभग ₹5,00,000/- है।
सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कनाड़िया निरीक्षक सहर्ष यादव, सउनि मुनेन्द्र कुशवाह, सउनि सुनील यादव, प्र.आर. शिवकुमार यादव, आर. आनंद जाट, आर. आकाश त्रिवेदी, आर. विजय बड़ोदिया, आर. विजयपाल सिकरवार, आर. अजीत जाट, आर. धनराज एवं आर. रामकुमार की अहम भूमिका रही।


