🔹इंदौर पुलिस ने माता जीजाबाई शासकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव एवं कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

 

🔹थाना जूनी इंदौर का  कराया भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली से कराया रूबरू।

 

इंदौर। विद्यार्थियों में सामान्य कानून की जानकारी, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा बोध तथा पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास एवं संवाद को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से, पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग  के समन्यव से “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम स्कूल व कॉलेज में संचालित किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर के स्कूल/कॉलेज में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

 

इसी अनुक्रम में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत अति पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती प्रियंका डुडवे एवं टीम द्वारा माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय इंदौर में पहुंचकर, छात्राओं से संवाद कर उन्हें विभिन्नविषयों पर जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं को मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, संवैधानिक मूल्य, किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, सोशल मीडिया सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव एवं सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की  जानकारी देकर जागरूक  करते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

 

इसके पश्चात टीम द्वारा छात्राओं को थाना जूनी इंदौर का भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए डायल-112 एवं महिलाओं को ध्यान में रखते हुए थाने में कार्यरत ऊर्जा  डेस्क के संचालन व विभिन्न हेल्पलाइन के संबंध में भी जागरूक किया।

 

इस दौरान एसीपी जूनी इंदौर श्री विजय चौधरी, थाना प्रभारी जूनी इंदौर श्री अनिल कुमार गुप्ता, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक सचदेवा व अन्य फैकल्टी डॉ रेखा सोलंकी, डॉ अरुणा कुसुमाकर, डॉ प्रीति भार्गव, डॉ ममता थपेड़िया, डॉ अनुराधा ठाकुर सहित अन्य टीम ने भी उपस्थित  रहकर, छात्राओं को विभिन्न सामाजिक विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए जिम्मेदार नागरिकता के प्रति प्रेरित किया।

keyboard_arrow_up
Skip to content