इंदौर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में नागरिक भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
🔹 इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप पर 23 नवंबर को नागरिकों द्वारा यातायात संबंधी 382 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनके परीक्षण के उपरांत यातायात पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
🔹एक दिन में 766 नए यूजर्स जुड़े, जबकि कुल पंजीकृत यूजर्स की संख्या 22,857 पहुंच गई।
🔹 व्हाट्सऐप ट्रैफिक हेल्पलाइन (7049107620)- पर 23 नवंबर को 25 शिकायतें/सूचनाए प्राप्त हुईं जिनमें से 16 का निराकरण किया गया हैं, शेष पर कार्यवाही की जा रही है।
🚔 इंदौर पुलिस की अपील है कि यातायात नियमों के उल्लंघन एवं यातायात संबंधी समस्याओं की जानकारी ऐप और हेल्पलाइन के माध्यम से साझा कर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहभागी बनें।


