• डीसीपी श्री राजेश कुमार त्रिपाठी ने वाहन चालकों को हेलमेट, चॉकलेट, उपहार प्रदान कर किया, नियमों के पालन के लिए प्रेरित।

 

  • सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु इंदौर यातायात पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे है नित नए प्रयास।

 

इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुखद यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में,  अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री राजेश कुमार सिंह तथा पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के के मार्गदर्शन  में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक को पलासिया चौराहा पर पुलिस उपायुक्त श्री राजेश कुमार त्रिपाठी सहित यातायात के एडिशनल डीसीपी, एसीपी एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आमजनमानस को यातायात नियमों की गंभीरता से अवगत कराने हेतु यमराज जी के प्रतीक स्वरूप द्वारा वाहन चालकों के बीच पहुंचकर संदेश दिया गया। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, ओवर स्पीडिंग के दुष्परिणाम, रेड लाइट पर स्टॉप लाइन के पीछे वाहन रोकने, एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी अभिनय के माध्यम से दी गई।

यमराज जी द्वारा कहा गया कि “यम हैं हम, आज सिखाएंगे आपको सड़क सुरक्षा नियम” यदि असमय और अप्रिय सड़क दुर्घटना में अपनी जिंदगी नहीं खोना है तो नियमों का पालन जिम्मेदारीपूर्वक करें, क्योंकि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है। एक छोटी सी लापरवाही आपको हमारे पास पहुंचा सकती है। हम नहीं चाहते कि सड़क हादसों में कोई अपनी जिंदगी गंवाए।”

इस अवसर पर डीसीपी श्री त्रिपाठी द्वारा जरूरतमंद दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर हेलमेट के महत्व को समझाया गया। साथ ही जो वाहन चालक जिम्मेदारीपूर्वक यातायात नियमों का पालन कर रहे थे, उनकी सराहना करते हुए उन्हें चॉकलेट एवं उपहार प्रदान किए गए।

डीसीपी श्री त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों की गंभीरता समझाकर इंदौर शहर के यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाना है। यातायात पुलिस लगातार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जागरूकता कार्यक्रमों/नवाचारों के साथ-साथ सख्त कार्रवाई भी निरंतर कर रही है।

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content