- क्राइम ब्रांच इंदौर की तत्परता से पीड़ित को ठगी की संपूर्ण राशि ₹41,000/- सफलतापूर्वक वापस दिलाई गई।
- फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठगों ने पीड़ित के बैंक खाते से उड़ाई राशि।
- संदिग्ध बैंक खातों में ठगी की राशि फ्रीज कराकर न्यायालय के आदेश से पीड़ित को दिलाया गया रिफंड।
इंदौर पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इंदौर कमिश्नरेट क्षेत्र में होने वाली आर्थिक धोखाधड़ी एवं साइबर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा ऑनलाइन साइबर ठगी की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को ठगी की राशि वापस दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी अनुक्रम में शिकायतकर्ता सुमित (परिवर्तित नाम), निवासी इंदौर, जो कि नौकरीपेशा हैं, को अज्ञात साइबर ठग द्वारा मोबाइल फोन अपडेट करने के नाम पर एक फर्जी लिंक भेजी गई थी। पीड़ित द्वारा उक्त लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर ठगों ने धोखाधड़ीपूर्वक उनके बैंक खाते से ₹41,000/- की राशि अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली।
अपने साथ हुई साइबर ठगी की जानकारी मिलने पर पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस कार्यवाही: — उक्त शिकायत पर क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी की राशि संदिग्ध बैंक खातों में फ्रीज कराई गई। इसके पश्चात प्रभावी पुलिस कार्यवाही के परिणामस्वरूप न्यायालय के आदेश से पीड़ित को ठगी की संपूर्ण राशि ₹41,000/- सफलतापूर्वक वापस दिलाई गई।
⚠️ इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर एडवाइजरी
- मोबाइल फोन अपडेट करने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें।
- अनजान लिंक के माध्यम से मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।
- मोबाइल फोन का अपडेट केवल मोबाइल सेटिंग्स ऑप्शन के माध्यम से ही करें।
- किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
- मोबाइल में संदिग्ध लिंक या फाइल प्राप्त होने पर उसे खोलने से बचें और तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें।
#साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत करें
📍 *राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930*
📍 *राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल – www.cybercrime.gov.in*
📞 *इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन – 7049124445*
*— क्राइम ब्रांच, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट*


