- सुगम यातायात के लिए यातायात पुलिस चौराहो पर मुस्तेद
इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में लगातार ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पिक आवर्स के दौरान प्रभावी निगरानी की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में पिक आवर्स के दौरान मुख्य चौराहो, मार्गो में ड्रोन के माध्यम से यातायात व्यवस्था की निगरानी की गई:-
- राजवाड़ा, फ्रुटमार्केट, यशवंत रोड, खजूरी बाजार, सराफा, संजयसेतु, नंदलालपुरा, मृगनयनी
- रोबोट, स्टार चौराहा, साई कृपा कट, रेडिसन, विजयनगर, रसोमा, बॉम्बे हॉस्पिटल, एलआईजी, , गीताभवन, पलासिया, घण्टाघर, गिटार तिराहा, इंडस्ट्रीज हाउस
ड्रोन सर्विलांस टीम द्वारा जहां कहीं भी यातायात बाधित पाया गया, वहां से तत्काल वायरलेस के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना प्रेषित की गई।
पिक ऑवर्स के दौरान यातायात पुलिस के जवान प्रमुख चौराहों पर अत्यंत मुस्तैदी के साथ तैनात रहे और यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार फील्ड में मॉनिटरिंग कर यातायात संचालन की स्थिति पर नजर रखी गई ।
इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया। वाहन चालकों से अपील की गई कि वे रेड सिग्नल एवं स्टॉप लाइन का पालन करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं, निर्धारित लेन में ही वाहन संचालित करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें। साथ ही पैदल यात्रियों से ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने का आग्रह किया गया।
यातायात पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। नियमों का पालन कर प्रत्येक नागरिक न केवल अपनी बल्कि अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकता है।





