- हेल्पलाइन पर कल प्राप्त हुई 13 शिकायतें, जिनमे से 13 का तत्समय ही कर दिया निराकरण।
- अब तक 989 शिकायतें, 970 का निराकरण।
इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।
उक्त हेल्पलाइन पर कल 19.11.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 13 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 13 का त्वरित निराकरण कर दिया। कल कुछ इस प्रकार की शिकायते आई-
- ट्रैफिक सिग्नल में तकनीकी खराबी
- चेंबर/गड्ढे से दुर्घटना की आशंका
- ऑटो/ई रिक्शा द्वारा नियमो उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही के सम्बंध में।
- शाम के समय कुछ मार्गो पर अत्यधिक यातायात दबाव से यातायात की समस्या।
- मैरिज गार्डन/रेस्टोरेंट/हॉस्पिटल के बाहर अवैध पार्किंग से समस्या।
उक्त 13 शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर त्वरित कार्यवाही कर 13 का समाधान किया गया। पूर्व लंबित 2 शिकायतों पर भी निराकरण करवाया गया।
👉 *उक्त हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक में कुल 989 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 970 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 19 शिकायतों पर भी कार्यवाही की जा रही है।
आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर– 7049107620 पर सूचना दें।





