- एसीपी अन्नपूर्णा द्वितीय एवं एसीपी हीरानगर ने पाया तृतीय स्थान।
इंदौर शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं पुलिसिंग की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अधिकारियों के कार्यों के मूल्यांकन की मानकीकृत प्रणाली लागू की गई है।
इस प्रणाली के तहत सभी 12 अनुभागों में पदस्थ सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के कार्यों का विभिन्न निर्धारित मापदंडों एवं प्रदर्शन संबंधी पैरामीटर्स के आधार पर प्रतिमाह मूल्यांकन किया जाता है, ताकि पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाया जा सके।
इसी क्रम में माह अक्टूबर-2026 में सहायक पुलिस आयुक्तों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा एवं निर्धारित मापदंडों पर प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग जारी की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए—
🥇 प्रथम स्थान – एसीपी गांधी नगर, ज़ोन-01
🥈 द्वितीय स्थान – एसीपी अन्नपूर्णा, ज़ोन-04
🥉 तृतीय स्थान – एसीपी हीरानगर, ज़ोन-03
वहीं निर्धारित मापदंडों पर सबसे कमजोर प्रदर्शन के चलते एसीपी संयोगितागंज, ज़ोन-03 अंतिम स्थान पर रहे।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मासिक मूल्यांकन की इस व्यवस्था के माध्यम से पुलिसिंग में निरंतर सुधार, जवाबदेही, पारदर्शिता और जनविश्वास को मजबूत करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।


