- पुलिस कमिश्नर इंदौर ने, अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपियो को गिरफ्तार करने वाले 10 पुलिसकर्मियों सहित कुल 13 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को किया सम्मानित।
- पुलिसिंग के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 13 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 17.02.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 13 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
साथ ही इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर. के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
* उनि संजय धुर्वे, उनि शुभम पाण्डे, प्र.आर. 1898 कमलेश चावडा, प्र.आर. 2021 चरणसिंह, आर 3998 सुखवेन्द्र, आर 2389 प्रमोद मावई, आर 363 धर्मेद्र ओझा, आर 2835 नागेंद्र सिंह, आर 820 रामकुमार त्यागी, आर 3720 जितेंद्र गोयल थाना बाणगंगा –
थाना बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर 02 आरोपियो को गिरफ्तार करने व घटना मे प्रयुक्त हथियार जप्त करने मे महत्वपुर्ण भूमिका निभाने पर।
* म.आर 284 रानू थाना यातायात- यशवंत रोड चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* आर 3682 सुमंत सिंह कछावा थाना यातायात- सड़क सुरक्षा माह एवं ट्रैफिक प्रहरी अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* आर 117 प्रदीप मनिहां थाना यातायात- नो एंट्री पांइट बिचोली अंडर ब्रिज पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।





