• एचआर रिसोर्ट बायपास के पास खाली मैदान मे बना रहे थे डकैती की योजना ।

 

  • डकैती की घटना को अंजाम देने के पूर्व ही पुलिस ने आरोपियो को पकड़कर, डकैती के लिये लाई गयी सामग्री की जप्त ।

 

 

इंदौर शहर में चोरी/नकबजनी, डकैती जैसे गंभीर अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु इन वारदातों  में संलिप्त एवं आरोपियो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं अति. पुलिस आयुक्त  श्री मयंक अवस्थी के द्वारा दिये गये है। इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त जोन- 2  श्री अमन सिंह राठौड , अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमरेन्द्रसिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री आशीष पटेल के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना कनाड़िया ने डकैती की योजना बना रहे 5 शातिर बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिलीं है।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 30.09.26 को रात्रि मे थाना कनाडिया पर विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि एचआर रिसोर्ट बायपास सर्विस रोड के पास खाली मैदान मे 4-5 व्यक्ति हथियारो से लेस होकर ए.बी.रोड बायपास पर पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं तथा कोई बडी घटना करने की तैयारी में हैं । यदि उक्त स्थान पर शीघ्र पुलिस की दविश दी जाये तो उन्हे पकडा जा सकता हैं

 

उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाडिया के नेतृत्व में आरोपियो को पकडने के लिये दो अलग-अलग टीम का गठन  किया गया । गठित दोनो टीमो द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुताबिक सूचना के एचआर रिसोर्ट के पास वायपास सर्विस रोड खाली मैदान इंदौर के पास पहुचे, जहाँ थोडी ही दूरी पर 05 व्यक्ति गोल घेरा बनाकर आपस मे बातचीत कर रहे थे कि वायपास स्थित पैट्रोल पम्प पर लूट करना है एवं हथियारों से लेस होकर पैट्रोल पम्प में डकैती की योजना बना रहे थे। जिन्हे उक्त दोनो टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया ।

उक्त पांचों आरोपियों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से एक लोहे का दराता ,एक पेंचकस, एक लोहे की टामी, एक लोहे की हथोडी , एक लोहे का सब्बल एक मिर्ची पाउडर का पैकेट मिला, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया ।

उक्त कृत्य पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रं.747/2026 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया

 

पकडे गए आरोपियों  के नाम

1.राणा मकवाना  नि.सपेरा कालोनी उमरीखेडा तेजाजी नगर इंदौर

2.दीपक रघुवंशी  नि.तीन ईमली वस स्टेण्ड के पीछे काकंड थाना भंवरकुँआ इंदौर

3.श्याम सोलंकी  नि.नौमील चौखीढाणी थाना सिमरोल इंदौर

4.सोहन  नि. सपेरा कालोनी उमरीखेडा तेजाजी नगर इंदौर

5.श्याम   नि.तीन ईमली चितावद थाना भंवरकुँआ इंदौर

 

 

गिरफ्तार आरोपियों  का अपराधिक रिकार्ड

  1. राणा मकवाना –

अपराध क्रं. 613/2016  धारा 8/27 एनडीपीएस  थाना लसुडिया इंदौर

अपराध क्रं. 599/2017  धारा 365,366,376 भादवि थाना लसुडिया इंदौर

अपराध क्रं. 703/2022  धारा 392,341,120(बी) भादवि थाना तेजाजीनगर

 

  1. दीपक रघुवंशी – अपराध क्रं. 334/2024  धारा 36(बी) आबकारी एक्ट थाना भंवरकुआ इंदौर

 

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कनाड़िया श्री सहर्ष यादव , उनि दीपक पालिया ,उनि शिवलाल ठाकुर  , प्र.आर. शिवकुमार  यादव, आर. जगदीश दांगी, आर. कुलदीप , आर. आनन्द जाट,आर. आकाश, आर. विजय यादव, आर. रुपेन्द्र भाटी ,आर. विशाल बेडिया की अहम भूमिका रही ।

keyboard_arrow_up
Skip to content