• क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा ऑनलाइन साइबर ठगी में ₹1,29,000/- की राशि सफलतापूर्वक रिफंड कराई गई।

 

  • क्राइम ब्रांच इंदौर की त्वरित कार्यवाही से महाराष्ट्र के संदिग्ध बैंक खातों में ठगी की राशि फ्रीज कराकर, न्यायालय के आदेश से आवेदक को राशि वापस दिलाई गई।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में ऑनलाइन आर्थिक धोखाधड़ी एवं छल-कपट के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा   दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के पालन में क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा शिकायतों पर तत्परता से लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में, क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा NCRP पोर्टल पर प्राप्त साइबर ठगी की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की गई। जिसमें शिकायतकर्ता राजकुमार (परिवर्तित नाम), निवासी इंदौर, जो कि नौकरी करते हैं, के साथ फेस्टिव सीजन के दौरान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ऑनलाइन साइबर ठगी की गई थी। आवेदक के साथ कुल ₹1,29,000/- की धोखाधड़ी हुई थी।

 

शिकायत में क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए महाराष्ट्र के संदिग्ध बैंक खातों में ठगी की राशि फ्रीज कराई गई। इसके पश्चात न्यायालय के आदेश के माध्यम से आवेदक को ₹1,29,000/- की राशि सफलतापूर्वक रिफंड कराई गई।

 

⚠️ साइबर एडवाइजरी – आमजन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

 

  1. अनजान नंबरों से रहें सतर्क: गूगल पर उपलब्ध नंबरों पर बिना पुष्टि विश्वास न करें। किसी भी व्यक्ति द्वारा स्वयं को बैंक, संस्थान अथवा सरकारी विभाग का अधिकारी बताने पर उसकी पहचान की पुष्टि अवश्य करें।

 

  1. गोपनीय जानकारी साझा न करें: अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP, PIN, पासवर्ड अथवा अन्य निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

 

  1. केवल अधिकृत माध्यमों का उपयोग करें: बैंकिंग कार्यवाही, पेंशन अथवा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी के लिए संबंधित विभाग के अधिकृत कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट से ही संपर्क करें।

 

  1. लिंक एवं ऐप डाउनलोड करने में सावधानी बरतें: किसी भी अज्ञात लिंक, QR कोड, भुगतान लिंक अथवा ऐप डाउनलोड करने के संदेश और कॉल से सावधान रहें। बिना सत्यापन किसी लिंक पर क्लिक न करें।

 

 

साइबर ठगी होने पर शिकायत कहाँ करें?

 

यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर ठगी के शिकार होते हैं, तो तत्काल निम्न माध्यमों से शिकायत दर्ज कराएं एवं सहायता प्राप्त करें—

 

– राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930

 

– राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल: www.cybercrime.gov.in

 

– इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन नंबर: 7049124445

keyboard_arrow_up
Skip to content