- डीसीपी ट्रैफिक ने सुगम यातायात के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।
- कार्यवाही देख वाहन चालकों ने भी गलती मानी और आगे से नियमो का पालन करने की बात कही।
इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात के चारों जोन में विशेष पेट्रोलिंग टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 23 मार्च को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री राजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा अधिकारियों एवं यातायात टीमो के प्रभारियों के साथ बैठक कर सुगम यातायात हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उक्त दिशानिर्देशो के पालनार्थ सभी पेट्रोलिंग टीमों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजारों एवं अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर अवैध एवं अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण किया गया साथ ही नो- पार्किंग के साथ अब रॉंग साइड, मोबाइल का उपयोग, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई।
इन क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही जारी है –
- यातायात जोन-1 : बड़ागणपति से टोरी कार्नर, कालानी नगर, एयरपोर्ट रोड, बड़ा गणपति से कंडिल पूरा, इमली बाजार, अंतिम चौराहा, मरीमाता से बाणगंगा तक कार्रवाई।
- यातायात जोन-2 : ऑर्बिट मॉल, मल्हार मॉल, C21 मॉल के सामने, मालवामिल से पाटनीपुरा, भमोरी, परदेशीपुरा से एलआईजी, रसोमा, विजयनगर क्षेत्र में कार्यवाही की गई
- यातायात जोन-3 : पलासिया से वाइट चर्च, पलासिया से रीगल, रीगल से दवा बाज़ार, गिटार से आनद बाज़ार, लैंटर्न से इंडस्ट्री हाउस तक सड़क के दोनों तरफ कार्यवाही।
- यातायात जोन-4 : यशवंत रोड से बैंक टी, सराफा बाजार, शक्कर गली, क्लॉथ मार्केट, खजूरी बाजार, सुभाष चौक पानी की टंकी के सामने पार्किंग, बालाजी टॉवर्स पार्किंग, राजवाड़ा तांगा स्टैंड, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार नरसिंह बाजार से क्लॉथ मार्केट, क्लॉथ मार्केट से गोराकुंड तक लगातार भ्रमण कर कार्रवाई की गई।
- पेट्रोलिंग से सड़कों पर दिखाई दे रहे सकारात्मक परिणाम
- प्रमुख बाजारों एवं व्यस्त मार्गों पर अवैध पार्किंग में कमी आई है।
- कई स्थानों पर पहले की तुलना में यातायात का प्रवाह अधिक सुगम हुआ है।
- पेट्रोलिंग टीमों की सतत मौजूदगी से वाहन चालक यातायात नियमों के प्रति अधिक सजग हुए हैं।
- भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तत्काल यातायात प्रबंधन संभव हो रहा है, जिससे जाम की स्थिति कम हुई है।
- नागरिकों एवं व्यापारियों में नियमित पार्किंग व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
टीमो द्वारा 175 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही करते हुए सैकड़ो वाहनों को नो पार्किंग क्षेत्रो से हटवाया जा रहा है। पेट्रोलिंग टीमों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर यातायात दबाव वाले स्थानों का निरीक्षण किया जाता है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्हील लॉक, क्रेन एवं चालानी कार्यवाही की जाती है।
यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों एवं स्थानीय रहवासियों के साथ लगातार बैठक कर निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है यातायात पुलिस द्वारा की जा रही इस निरंतर कार्यवाही के परिणामस्वरूप शहर के कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित एवं सुगम हुई है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल रही है।
इंदौर यातायात पुलिस द्वारा शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा आने वाले दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग एवं सख्त कार्यवाही की जाएगी।





