- इन्दौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चाइनीज मांझा के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी…
- प्रतिबंधित/चाइनीज मांझे के विरुद्ध नगरीय पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों मे कल कार्यवाही कर, कुल 12 आरोपियों को पकड़कर प्रतिबंधित चाइनीज डोर भी की जप्त।
इंदौर:- मानव जीवन तथा पशु-पक्षियों के जीवन को संकट में डालने वाले नायलॉन वाली डोर तथा शासन द्वारा प्रतिबंधित/चाइनीज मांझा के विरूद्ध जनजागरूकता हेतु हरसंभव प्रयास के साथ ही, इनके क्रय-विक्रय व उपयोग करने वालो की धरपकड करने एव उचित व प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस द्वारा नगरीय इंदौर के सभी क्षेत्रों में कड़ी निगरानी व चैकिंग कर चाइनीज मांझे की गतिविधियों में लिप्त लोगो के विरुद्ध प्रभावी व सख्त कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चाइनीज मांझे के विरूध्द चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थानो की पुलिस टीमो द्वारा दिनांक 13-01-26 को कार्यवाही करते हुए कुल 08 प्रकरण पंजीबध्द कर 12 आरोपियो को पकड़कर उनके कब्जे से जानलेवा चाइनीज मांझा बरामद कर, धारा 223(a), 125 बी.एन.एस. व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की गई है।
◆ पुलिस थाना सदर बाजार ने मुखबिर की सूचना पर चाइनीज मांझे का विक्रय करने वाले आरोपी 1. अशफाक अली उम्र 31 साल निवासी भिस्ती मोहल्ला इंदौर से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जप्त किया जाकर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
◆ थाना गांधीनगर द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी 1. प्रवीण राठौर उम्र 21 साल निवासी पटेल गांधी नगर इंदौर को पकडकर उक्त आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
◆ थाना राजेंद्र नगर द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी 1. दिनेश पिपले उम्र 34 साल निवासी 38 गणगौर नगर इंदौर को पकडकर उक्त आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
◆ थाना संयोगितागंज द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर पहले प्रकरण मे चाइनीज मांझा ले जाते हुए आरोपी 1. उदय कैथवास उम्र 21 साल निवासी 529 विनोबा नगर इंदौर, 02. मोहम्मद कबीर निवासी मदिना नगर शादाब किराना स्टोर के पीछे इंदौर को पकडकर उक्त आरोपियों के कब्जे से चाइनीज मांझा जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
◆ थाना हीरानगर द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी 1. सुनील मीणा उम्र 54 वर्ष निवासी गौरी नगर खातीपुरा रोड इंदौर को पकडकर आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
◆ थाना बाणगंगा द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी 1. गीता दिवाकर उम्र 42 वर्ष निवासी तिरुमाला गेट के सामने पंकज किराना वाली गली रामनगर बाणगंगा इंदौर को पकडकर आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
◆ थाना छत्रीपुरा द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी 1. राहुल भाटी उम्र 27 साल निवासी समाजवादी इंदिरा नगर इंदौर को पकडकर आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
◆ थाना अन्नपुर्णा द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर 01. हरवंश तेजवानी उम्र 50 वर्ष निवासी 24 पलसीकर कॉलोनी इंदौर 02. संजय तेजवानी उम्र 20 साल निवासी 24 पलसीकर कॉलोनी इंदौर, 03. ब्रजमोहन शर्मा उम्र 45 साल निवासी 460 द्वारकापुरी इंदौर, 04. करन चावला उम्र 24 साल निवासी 88 ए सांई बाबा नगर द्वारकापुरी इंदौर को पकडकर आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा व पतंग जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विवेचना के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा इनके खरीदी/बिक्री के स्त्रोत के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं।
📢 पुलिस की सख्त चेतावनी: “शौक न बन जाए सजा”
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट स्पष्ट करती है कि चाइनीज/प्रतिबंधित मांझे का विक्रय और भंडारण गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में लाया जा सकता है यदि इससे किसी को भी गंभीर क्षति पहुँचती है। यह मांझा सूती नहीं बल्कि प्लास्टिक और धात्विक कणों से बना होता है, जो तलवार जैसा घातक है।
👉पुलिस द्वारा प्रतिबंधित/चाइनीज मांझे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही हैं और इसका अवैध भंडारण करने वालों के गोदाम व दुकानें भी सील की जा रही हैं। साथ ही समाज के ऐसे गैर जिम्मेदार आरोपियों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही भी की जा रही हैं।
🕊️ जनहित में इंदौर पुलिस की अपील
जीवन चुनें, मांझा नहीं: राहगीरों और बेजुबान पक्षियों के हत्यारे न बनें।
केवल सूती धागा: पतंगबाजी के लिए केवल पारंपरिक सूती धागे (मांझे) का उपयोग करें।
सूचना दें:- यदि आपके क्षेत्र में कोई गुपचुप तरीके से इसे बेच रहा है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या इंदौर पुलिस के क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर सूचित करें। आपकी एक सूचना किसी की जान बचा सकती है





