• पुलिस थाना द्वारिकापुरी की अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

  

  • आरोपी के कब्जे से 4 किलो 83 ग्राम अवैध गांजा और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी भी की गई जप्त

 

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध नशे के कारोबार एवं इससे जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण  हेतु पुलिसआयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री सुनील मेहता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दिशेष अग्रवाल तथा सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा श्री शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैघ नशे के विरुद्ध विशेष अभियान सतत रूप से चलाया जा रहा है।

 

 

घटना का विवरण:- दिनांक 03.06.2026 को थाना द्वारकापुरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में की जा रही बैक ट्रैकिंग एवं सूचना संकलन की कार्यवाही के दौरान एक उपयोगकर्ता से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना एवं मुखबिर तंत्र से मिले इनपुट के आधार पर यह जानकारी सामने आई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा की बड़ी खेप लेकर अहीरखेड़ी स्थित दिग्विजय मल्टी क्षेत्र में आने वाला है तथा उक्त गांजा को क्षेत्र में बिक्री हेतु खपाने की फिराक में है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी द्वारकापुरी द्वारा तत्काल सूचना का परीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर विशेष पुलिस टीम गठित की गई तथा त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम ने प्राप्त सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर पूछताछ की गई। संदिग्ध द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाने पर नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई।

 

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 4 किलो 83 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया । बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कूटी भी जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। पुलिस द्वारा मौके पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार समस्त वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अवैध मादक पदार्थ एवं वाहन को जप्त किया गया।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धीरेन्द्र पाल निवासी प्रजापत नगर, थाना द्वारकापुरी, इंदौर बताया। आरोपी के विरुद्ध थाना द्वारकापुरी पर अपराध क्रमांक 436/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

 

वर्तमान में आरोपी से बरामद गांजे के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला तथा इस अवैध मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है तथा प्राप्त तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी:-

 

  1. धीरेन्द्र पाल उम्र – 42 वर्ष निवासी – प्रजापत नगर, थाना द्वारकापुरी, इंदौर

 

जप्त मश्रुका :-

  1. अवैध मादक पदार्थ गांजा – 4 किलो 83 ग्राम

अनुमानित कीमत : ₹2,00,000/-

  1. सफेद रंग की स्कूटी

अनुमानित कीमत : ₹60,000/-

 

पुलिस टीम:-

उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी द्वारकापुरी निरीक्षक मनीष मिश्रा, सउनि रामगोपाल वर्मा, प्रधान आरक्षक अभिषेक पवार, प्रधान आरक्षक तनमय तोमर, आरक्षक शिवपाल सोलंकी, आरक्षक के.सी. शर्मा एवं थाना द्वारकापुरी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content