- प्रकरण की विवेचना के दौरान पूर्व मे गिरफ्तार किये गये आरोपी से पुछताछ के आधार पर किया आरोपी को गिरफ्तार
- आरोपी के कब्जे से 101.61 ग्राम एमडी ड्रग की जप्त।
इंदौर – शहर मे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियो की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन -4 श्री कृष्ण लालचंदानी व पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री सुमित केरकट्टा के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज श्री विवेक सिंह चौहान द्वारा थाना प्रभारी सदरबाजार एवं उनकी टीम को उचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया गया।
उक्त निर्देशों के पालन मे पुलिस थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा कुछ दिवस पूर्व एक युवक को गिरफ्तार कर उससे 12.72 ग्राम मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग को जप्त किया जाकर विवेचना की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त मादक पदार्थ जुबेर से लेना बताया था। जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13/04/2026 को उक्त अपराध के आरोपी को अवैध मादक पदार्थ का विक्रय करने वाले गिरोह के आरोपी जुबेर खान उम्र 28 साल निवासी मेंहदीपुर तकिया डग जिला झालावाड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 101.61 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग कीमती करीबन 10,00,000/- रुपये जप्त की गई है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी श्री पी.एल. शर्मा, उनि जयेन्द्र दत्त शर्मा, सउनि रणवीर सिंह रघुवंशी, आर. 744 कृष्ण कुमार त्रिपाठी तथा आर. 2030 सत्यम, 1630 दीपक जाट एवं आर. 101 गणेश कपटोला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





