• शोरुम पर काम करने वाला कर्मचारी ही निकला चोर, विश्वास का आड में मौका पाते ही दिया करोडो की चोरी को अंजाम।

 

  • आरोपी के कब्जे से सोने का छत्र, हीरे जड़ा मुकुट एवं चांदी के सिक्के, एप्पल आईफोन, स्पलेण्डर मोटर साईकिल सहित लगभग 5 करोड रुपये का मश्रुका किया जप्त।

 

  • आरोपी ने महंगे शौक पूरे करने के लिए दिया था वारदात को अंजाम

 

इंदौर – शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं इस प्रकार के अपराधों मे लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के पालन मे पुलिस थाना लसुडिया टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए कार शोरूम मे हुई चोरी का खुलासा करते हुए, शोरूम में साफ-सफाई का कार्य करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का चोरी गया मश्रुका जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है।

 

घटना विवरण – पुलिस थाना लसुडिया पर दिनांक 17.06.2026 को मारुति कार शोरूम पटेल मोटर्स के ऑपरेशन मैनेजर श्री सुरेन्द्र चौधरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि शोरूम के केबिन में रखे एप्पल आईफोन, सोने के आभूषण एवं चांदी के सिक्के कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। उक्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना लसूडिया में अपराध क्रमांक 969/2026 धारा 305 (ए) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नगरीय इंदौर श्री मयंक अवस्थी तथा पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमन सिंह राठौर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री पराग सैनी द्वारा थाना प्रभारी लसुडिया के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य तथ्यों का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान मिले तथ्यो के आधार पर संदेही लक्की बोरासी उम्र 19 वर्ष निवासी बड़ी ग्वालटोली इंदौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया और बताया कि शोरूम में कार्यरत रहते हुए उसने अवसर का लाभ उठाकर एप्पल आईफोन चोरी किया तथा शोरूम मालिक के केबिन स्थित लॉकर से खोडियार माता मंदिर का सोने का छत्र एवं हीरे जड़ा मुकुट भी चोरी किया था।

 

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मश्रुका बरामद कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य अपराधों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी – लक्की बोरासी उम्र 19 वर्ष निवासी काली टंकी, बड़ी ग्वालटोली इंदौर।

 

जप्त मश्रुका –

* सोने का छत्र एवं हीरे जड़ा मुकुट (कुल वजन लगभग 1 किलो 426 ग्राम),

* 12 नग चांदी के सिक्के,

* 01 एप्पल आईफोन,

  • 01 स्पलेण्डर मोटर साईकिल कुल मश्रुका कीमती लगभग 2.5 करोड रुपये

 

सराहनीय भूमिका-

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी लसूड़िया श्री राजकुमार यादव, उनि शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक कमल सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक नीरज रघुवंशी सहित एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण एवं अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content