- आरोपी के पास से अवैध 168 बीयर केन कुल 84 बल्क लीटर अवैध शराब की बरामद।
इंदौर- शहर में अपराध नियंत्रण हेतु अवैध शराब व मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौरश्री द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री सुनील मेहता व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री दिशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त सराफा विजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना छत्रीपुरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही के तहत हॉट स्पॉट चेकिंग व संदिग्धों की चेकिंग के लिये एक टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया था।
दिनांक 08.05.2026 को हॉट स्पॉट गंगवाल बस स्टैंड चेकिंग दौरान उक्त टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी लेने पर संदिग्ध व्यक्ति के बैग से अवैध अंग्रेजी शराब मिली। जिसे जांचने पर उसकी मात्रा 168 बीयर केन कुल 84 बल्क लीटर कीमती लगभग 23,520 रुपये का होना पाया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
गिरफ्तार आरोपी:-
अंकित सिसोदिया निवासी इंदौर
जप्त मश्रुका- अवैध 168 बीयर केन कुल 84 बल्क लीटर कीमती लगभग 23,520 रुपये
पुलिस टीम:- उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी छत्रीपुरा निरीक्षक संजीव श्रीवास्तव, सउनि हितेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र पाठक, आरक्षक मेघराज सोनगर, आरक्षक भूपेन्द्र सिंह, आरक्षक प्रमोद, सैनिक रमेश्वर की प्रमुख भूमिका रही।





