- आरोपीगण द्वारा बॉडी रिपेयरिंग की दुकान पर से की थी वाहन की चोरी।
- आरोपीगण से 02 पिकअप वाहन, 01 मोटर साईकिल व 01 बेट्री की जप्त।
इंदौर नगरीय क्षेत्र में चोरी/नकबजनी वाहन चोरी आदि के अपराधों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आनंद कलादगी व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दिशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा श्री शिवेन्दु जोशी के नेतृत्व मे कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी चन्दन नगर व उनकी टीम द्वारा वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर वाहन जप्त करने ने सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना चंदन नगर पर दिनांक 07.04.26 को फरियादी अबरार खान उम्र 57 साल निवासी गंगा कॉलोनी धार रोड इन्दौर ने उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 06-07.04.2026 की दरमियान रात्रि मे बाडी रिपेयरिंग दुकान से उसकी वाहन पिकअप चेचिस रिजस्ट्रेशन क्र MP09GH9670 तथा तीन गाडियो की बैट्ररी कोई अज्ञात व्यक्ति रात्रि में दुकान का ताला तोडकल चोरी करके ले गया है। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना चन्दन नगर पर अपराध पंजीबद्ध विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सुचना के आधार पर आरोपीगण की पहचान कर आरोपीगण 1. लालु पिता कांतीलाल मालीवाड निवासी गणेश नगर साई मंदिर के पीछे जवाहर टेकरी इन्दौर, 2. दिनेश पिता कमल मानकर ठाकुर निवासी साई मंदिर के पीछे जवाहर टेकरी इन्दौर को हिरासत मे लिया गया। तथा आरोपीगण से पूछताछ करने पर अपने साथियो सहित थाना चन्दन नगर मे पंजीबद्ध अपराध की मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 11 एमजी 8551 तथा पिकअप वाहन एमपी 09 जीजी 7650 चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ के आधार पर आरोपीगण से चोरी गए वाहन जप्त किए गये। पुलिस टीम द्वारा प्रकऱण मे उक्त आरोपीगण के अलावा चोरी मे शामिल अन्य आरोपीगण संदीप बैरागी तथा महेश की तलाश की जा रही है ।
आरोपीगण से जप्त माल –
(1) चार पहिया वाहन पिकअप क्रमांक MP 09 GH 9670
(2) चार पहिया वाहन पिकअप क्रमांक MP 09 GG 7650
(3) दो पहिया वाहन मोटर साईकिल क्रमांक MP 11 MG 8551
(4) 01 बेट्री
उक्त अपराध मे पकडे गए शातिर बदमाश-
(1) लालु पिता कांतीलाल मालीवाड उम्र 21 साल निवासी गणेश नगर साई मंदिर के पीछे जवाहर टेकरी इन्दौर
(2) दिनेश पिता कमल मानकर ठाकुर उम्र 22 साल निवासी साई मंदिर के पीछे जवाहर टेकरी इन्दौर
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चन्दन नगर निरी. तिलक कारोले, उनि मनोज भदौरिया, उनि सेवना सिंह , प्रआर गोकुल प्रसाद, आरक्षक विरेन्द्र, आरक्षक जगदीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।





