• बारात में नाचने को लेकर हुए विवाद की मामूली बात पर, आरोपियों ने कर दिया था चाकू से प्राणघातक हमला।

 

  • आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

 

  • आम जनता द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर, किया अभिवादन

 

इंदौर-पुलिस थाना चंदन नगर  पर दिनांक 19.04.2026 को फरियादी कृष्णा पिता पप्पू मेहता उम्र 20 वर्ष निवासी 60 डायमंड पैलेस इंदौर ने रिपोर्ट किया कि दोस्त की शादी की बारात के जुलूस के दौरान नाचने की बात को लेकर विवाद हो गया था और विवाद के चलते आरोपियों हर्ष और शिवा ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना चंदन नगर पर अपराध  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना पर पुलिस उपायुक्त जोन 4 श्री आनंद कलादगी के निर्देशन में अति पुलिस उपायुक्त श्री दीशेष अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री तिलक कारोले के नेतृत्व में चंदननगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना व  तकनीकी सहायता से आरोपी का पता किया और पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

आरोपियों द्वारा घटनास्थल पर मौजूद आमजन से कान पड़कर माफी मांगी गई एवं दोबारा अपराध ना करने की कसम खाई । थाना चंदन नगर पुलिस द्वारा युवाओं को इस प्रकार के विवाद करने तथा किसी भी अपराध घटित करने से बचने तथा कोई भी ऐसा कृत्य करने से पहले अपने परिवार के बारे में सोचने की समझाईश दी।

 

पुलिस की उक्त कार्यवाही की आम जनता द्वारा काफी प्रशंसा की गई एवं तालिया बजाकर अभिवादन किया गया ।

 

गिरफ्तार आरोपी :-

  1. हर्ष सोलंकी  निवासी गीता नगर इंदौर
  2. शिवा यादव निवासी जगदीशपुरी धार रोड इंदौर

 

आरोपी शिवा के खिलाफ पूर्व में भी 02 मार पीट के अपराध पंजीबद्ध है।

 

पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

 

पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक तिलक कारोले , उप निरीक्षक सौरभ कुशवाह, उप निरीक्षक नरेंद्र रघुवंशी , प्रधान आरक्षक बलराम सिंह चौहान, जितेंद्र सोलंकी , प्रदीप,  आरक्षक अनिल, सुनील, धीरज  की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

keyboard_arrow_up
Skip to content