• आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू भी किया बरामद।

इंदौर शहर मे अपराध एंव अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश  पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त ज़ोन -02 इंदौर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन -02 इंदौर एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना के मार्गदर्शन में  कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना खजराना द्वारा चाकूबाजी कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 29.05.2026 को फरियादी अरबाज कुरैशी द्वारा थाना खजराना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 28.05.2026 की रात्री में आरोपी यूसुफ पठान ने मुझे ए डी टायर सर्विस रोड खजराना पर बुलाया जहां हमारा गर्लफ्रेंड को मोबाइल पर मैसेज को लेकर अचानक झगड़ा हुआ जिसमें आरोपी यूसुफ पठान और फरहान ने मुझे चाकू से पैर में चोट पहुंचाकर घायल कर दिया।

जिस पर से थाना खजराना पर अपराध  धारा 115(2), 118(1), 296(a), 3(5), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया जाकर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण तथा विश्वसनीय मुखबिरों से मुखबिरी सूचना इत्यादि के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त दोनों आरोपी आर ई 2 रोड पर खड़े हे जिस पर से थाना प्रभारी खजराना  द्वारा तत्काल टीम को उक्त आरोपियों को राउंडअप करने हेतु रवाना किया । जैसे ही पुलिस टीम उक्त बताए स्थान पर पहुंची तो दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे जिससे दोनों आरोपियों के हाथ–पैर टूट गये तत्पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत पुलिस अभिरक्षा में लिया गया जाकर घटना मे प्रयुक्त अलाजराब विधिवत जप्त किया गया।

आरोपियों ने भविष्य में इस प्रकार का अपराध नहीं करने का कहकर, कान पकड़कर माफी भी मांगी।

आरोपियों का विवरण –

  1. यूसुफ पठान उम्र 20 साल निवासी इंदौर
  1. फरहान खान उम्र 19 साल निवासी  इंदौर

 

पुलिस टीम-  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि अनिल गौतम, घनश्याम मिश्रा, सउनि सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रआर. विजय रघुवंशी, अशोक रघुवंशी, पंकज सांवरिया, योगेश झोपे, आर. शुभम सिंह, जबर सिंह, निखिल पटेल, प्रवीण चौहान एवं विनीत मिश्रा इत्यादि की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content