- मात्र 24 घंटे के भीतर थाना खजराना पुलिस ने चोरी की घटना का पर्दाफाश कर, 15 बैटरियों एवं 01 मोटर साइकिल कुल कीमती 02 लाख 30 हजार रु. से अधिक का मश्रुका विधिवत किया जप्त।
- शौक पूरा करने, जल्दी पैसे कमा अमीर बनने की नियत से आरोपी देते थे चोरी की घटना को अंजाम।
इंदौर शहर मे संपत्ति संबंधी अपराध करने वाले आरोपियों को घेराबंदी कर उनकी धरपकड कर उनके विरुध्द सख्त कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मंडलोई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना द्वारा खजराना क्षेत्र में चोरी व नकबजनी पर नियंत्रण हेतु एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर 01 विशेष टीम गठित कर संपत्ति संबंधी अपराध करने वाले आरोपियों की धरपकड करने हेतु लगाया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 18/04/2026 को फरियादी संदीप पिता कांतिलाल सोलंकी निवासी भवानी नगर बड़गंगा इंदौर ने सूचना दी कि मैं दिनांक 15/04/2026 की शाम लगभग 19:00 बजे में अपनी ई रिक्शा नाहरशाह वली दरगाह ग्राउंड पर खड़ी करके अपने दोस्त से मिलने चला गया था तत्पश्चात मैने वापस आकर जब देखा तो मेरे ई रिक्शा से बैटरीया सहित अन्य रखा सामान उक्त स्थान पर नहीं था। तत्पश्चात फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना खजराना पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान लोगों के घरों पर लगे सेकडो सीसीटीवी कैमरों को देखकर, लगातार आसूचना संकलन एवं अथक मेहनत के उपरांत अज्ञात आरोपी को ज्ञात किया गया। जिसमें मुखबिरी सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना के दोनों संदिग्ध आरोपी स्टार चौराहे के पास सर्विस रोड स्कीम नम्बर 134 वाली सुनसान वाली जगह पर खड़े हे। तत्पश्चात थाना प्रभारी खजराना द्वारा तत्काल एक टीम गठित कर उक्त दोनों आरोपीयो को राउण्डअप करने के लिए रवाना करा जो पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगे और इसी दौरान पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों को राउण्डअप कर विधिवत पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर मशरुका जप्त किया गया।
आरोपीयो का विवरण –
- अल्ताफ खान उम्र 28 साल निवासी ममता कॉलोनी खजराना इंदौर।
{आरोपी 8वी तक पढ़ा लिखा होकर टाइल्स का कार्य करता हे।}
- साबिर उम्र 27 साल निवासी सिल्वर कॉलोनी खजराना इंदौर।
{आरोपी 8वी तक पढ़ा लिखा होकर टाइल्स का कार्य करता हे।}
जपतशुदा मशरूका :– (1) 01 लाख 70 हजार से अधिक मूल्य की कुल 15 बैटरियां।
(2) 60 हजार से अधिक मूल्य की मोटर साइकिल।
{ कुल जप्तशुदा मशरूका का मूल्य लगभग 02 लाख 30 हजार से भी अधिक हे।}
दोनों आरोपीयो को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया कि वह अपने शौक पूरे करने एवं जल्दी पैसे कमाने की नियत से चोरी की घटना को अंजाम देते थे।गिरफ्तार आरोपीयो से थाना क्षेत्र की एवं अन्य दीगर थानों की वाहन चोरी एवं अन्य मोबाईल चोरी की वारदातों के बारे में टीम के द्वारा पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि. अनिल गौतम, प्रआर. गजानन बरफा, पंकज सांवरिया, नरेश चौहान, योगेश झोपे आर.शुभम सिंह, जबर सिंह, सचिन शर्मा एवं देवेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।





