• पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ में सामान्य मारपीट की रिपोर्ट से गांजा तस्करी का हुआ खुलासा।

 

  • पुलिस द्वारा आरोपी की स्कार्पियो गाड़ी में से 02 किलो से अधिक गांजा मिलने पर, गांजे को गाडी सहित विधिवत किया गया जप्त ।

 

  • आरोपी विजय नगर थाना क्षेत्र का आदतन बदमाश है पूर्व में 2 दर्जन से भी अधिक अपराध पंजीबद्ध

 

  • मकान मालिक द्वारा किरायेदार की जानकारी न देने पर उसके विरुद्ध भी किया गया अपराध पंजीबद्ध ।

 

इंदौर शहर मे अपराधो पर नियत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी व  पुलिस उपायुक्त ज़ोन -02 श्री अमन सिंह राठौर  श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मण्डलोई द्वारा दिये गये है उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना खजराना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के द्वारा 01 टीम गठित कर लगातार अपराध मे संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।

 

इसी तारतम्य में थाना खजराना पर फरियादी सौरभ रघुवंशी नामक व्यक्ति की आरोपी रजत ठाकुर उर्फ वैभव बुंदेला के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया था।

 

पूछताछ करने पर मारपीट का कारण खजराना पुलिस को ज्ञात हुआ कि गांजा बेचने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

जिसमें थाना प्रभारी खजराना द्वारा टीम को उक्त आरोपी को राउंडअप करने हेतु लगाया गया जिसमें मुखबिरी सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी अभिव्यक्ति गरबा ग्राउंड खजराना इंदौर पर 1 चार पहिया वाहन स्कार्पियो पर देखा गया है, जिसको पुलिस अभिरक्षा में लेने हेतु तत्काल पुलिस टीम मौके पहुंची, पुलिस टीम को देखकर आरोपी घबराकर सकपका गया।

पुलिस द्वारा आरोपी विधिवत पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर जब आरोपी की स्कार्पियो गाड़ी की तलाशी ली गई तो कार में एक थैली मिली जिसके बारे में पूछने पर आरोपी आनाकानी कर घबराने लगा जिसकी नियमानुसार तलाशी लेते आरोपी के पास से लगभग 02 किलो से अधिक गांजा मिला, जिसे विधिवत जप्त किया गया।

 

आरोपी का विवरण –

वैभव बुंदेला उर्फ रजत ठाकुर  निवासी चित्रा नगर थाना विजय नगर इंदौर (म. प्र.)

{आरोपी 10वी तक पढ़ा लिखा होकर ऑटो चालक का कार्य करता है।}

 

जप्तशुदा मश्रुका –

  • लगभग 50,000 मूल्य से अधिक का अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसका लगभग कुल वजन 02 किलो से अधिक होना पाया गया ।
  • लगभग 20,00,000 मूल्य से अधिक कीमत की 01 स्कॉर्पियो फोर व्हीलर वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP09AK8070 हे।

(कुल जप्त मश्रुका का मूल्य लगभग 20,50,000 रु से अधिक का होना पाया गया)

 

आरोपी से उक्त गांजे के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि गांजे का नशा करने का आदि है, नशे की लत पूरी करने की नियत से सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचता था

उक्त प्रकरण में आरोपी के कब्जे से लगभग 2 किलो से अधिक का अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं चार पहिया वाहन स्कार्पियो विधिवत जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना पर अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया जाकर आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर संलिप्तता के आधार पर अन्य साथी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि अनिल गौतम, संदीप पटेल, सउनि मोहन लाल ख़पेड़, दिनेश सरगैया, प्रआर मनोज नायडे, संजय खान, नरेश चौहान, योगेश झोपे, आर. शुभम सिंह, जबर धाकड़ एवं निखिल पटेल की अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content