💠 इंदौर पुलिस द्वारा गरबा पंडालों, आदि सार्वजनकि स्थानो पर भी लोगों के बीच पहुंचकर सभी को किया, महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने एवं उनके प्रति सम्मान का भाव रखने के प्रति जागरूक।

 

इंदौर – महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मेे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु चलाया जा रहा हैं। जिसके अनुक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं अति. पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या) इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री जगदीश डावर एवं अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती प्रियंका डुडवे के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा आज दिनांक 05.10.24 को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।

जिसके तहत इंदौर पुलिस की टीम ने सहायक पुलिस आयुक्त गांधी नगर श्री रूबीना मिजवानी के नेतृत्व में पुलिस थाना राजेंद्र नगर एवं थाना राऊ क्षेत्रांतर्गत गरबा पंडालों में अभिमन्यु अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहां उपस्थित बच्चो, महिलाओं एवं आम लोगों को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी देते हुए, वहां पम्पलेट्स बांटकर व चस्पा कर सभी को महिला अपराधों पर अंकुश लगाने व महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखने तथा हमेशा उनके सम्मान को सर्वाेपरि रखने संबंधी बातों के लिए जागरूक किया गया। साथ ही विगत दिनों से विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान आम नागरिकों से अभिमन्यु अभियान के संबंध में तैयार प्रश्नावली भी पूछी जा रही थी, उसका फीडबैक भी लिया गया।

 

इसी तरह एक अन्य कार्यक्रम में इंदौर पुलिस की टीम ने चौइथराम इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को अभिमन्यु अभियान के बारें में जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें, हमेशा नारी का सम्मान करेंगे तथा महिलाओं की उन्नति में बाधक समाज की कुरूतियों व कुप्रथाओं एवं कुविचारों को तोड़ेगे, इसकी शपथ भी दिलवाई गयी।

 

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content