- पुलिसिंग के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 19 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 31.03.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 19 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
* का.प्रआर 315 अजय सिंह चौहान थाना राऊ, का.प्रआर 892 भावेश चौहान, का.प्रआर 3177 सुनिल पाल – थाना गांधीनगर, का.प्रआर 3346 शशांक दुबे – पुलिस थाना गांधी नगर मे पंजीबध्द अपराध मे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सराहनीय योगदान पर।
* उनि अजय कुशवाह, प्रआर. 3387 मुकेश, आर 1794 कमल शाक्यवार – थाना विजय नगर, आर 37878 शशांक चौधरी, आर 3665 प्रवीण सिंह – कार्यालय सायबर सेल जोन-2 – थाना विजय नगर क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या के प्रकरण मे सीसीटीव्ही फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियो को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।
* उनि सत्यजीत चौहान, आर 1391 पवन प्रजापत थाना छोटी ग्वालटोली – पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली मे पंजीबध्द अपराध मे आरोपी को जिंद हरियाणा से गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।
* का.प्रआर 1609 मुकेश गायकवाड, 3629 रामलखन थाना रावजी बाजार, आर 3495 अरविंद कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोन 4 – थाना रावजी बाजार क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या के प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।
* आर 3728 रविशंकर पाल थाना अपराध शाखा – अवैध मादक पदार्थ एमडी सहित आरोपी को गिरफ्तार कर 6.55 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।
* आर 3793 होतम सिंह थाना अपराध शाखा – अवैध मादक पदार्थ एमडी सहित 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर 10 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।
*का. सउनि दिलीप सोलंकी थाना यातायात- मोटर सायकिल पार्टी मे सक्रिय रहकर अवैध पार्किंग की कार्यवाही व जागरुक करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* प्र.आर 2793 कैलाश यातायात – सीएम हेल्पलाईन संबधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने मे सराहनीय कार्य पर।
* प्रआर. 732 गजेंद्र सिंह सेंगर थाना यातायात – व्हीव्हीआइपी मूवमेंट के दौरान बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।





