पुलिस के साथ नागरिकों का आपसी समन्वय और जनसहभागिता बढ़ाने हेतु सामुदायिक पुलिसिंग को और व्यापक करने की बात पर दिया जोर।

 

इंदौर – शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर करने तथा उसमें और कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इंदौर नगरीय पुलिस के सुपर विजन अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन आज दिनांक 16.02.26 को कार्यालय के सभागार में किया गया

 

उक्त बैठक में अति पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर श्री अमित सिंह, अति पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर श्री आर. के. सिंह सहित नगरीय क्षेत्र के सभी पुलिस उपायुक्तगण, सभी अति. पुलिस उपायुक्तगण, व सभी सहायक पुलिस आयुक्तगण उपस्थित रहें।

 

उक्त बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने विशेषकर, एडीशनल डीसीपी और एसीपी की कार्यप्रणाली तथा न्यायालयीन कार्यवाही के सबध में चर्चा करते हुए, शहर में बेहतर पुलिसिंग हेतु सभी सुपरविजन अधिकारियों को निम्न दिशा निर्देश दिए गए-

 

  • बदमाशों, असामाजिक तत्वों व आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही और बाउंड ओवर की कार्यवाही निरंतर रूप से की जाए और इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जावे।

 

  • पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत विभिन्न न्यायालयों के कार्याे की लगातार समीक्षा की जावे और कार्यप्रणाली को और बेहतर किस प्रकार किया जाए, इस दिशा में प्रयास किये जाए।

 

  • शहर में आपराधिक व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी हेतु रात्रि में प्रभावी व सघन चैकिंग की जाएं और वरिष्ठ अधिकारीगण भी समय समय पर इसकी मॉनिटरिंग व ब्रीफिंग करें, ये भी निर्देशित किया।

 

  • क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व बदमाशों के हॉट स्पॉट व शैडो एरिया पर भी कड़ी निगरानी व चेंकिंग जारी रखी जाएं तथा साथ ही ड्रोन पेट्रोलिंग से भी अवैधानिक गतिविधियों पर नजर रखी जावें।

 

  • आमजन के हितों व यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, शहर में होने वालें विभिन्न आयोजन रैली/जुलुस आदि के दौरान पुलिस व्यवस्था तथा उसकी अनुमतिया आयोजको द्वारा आवश्यक रूप से ली गयी है, ये सुनिश्चित कर लें तथा अनुमति के दौरान दी गयी शर्ताे का पालन हो रहा है या नही ये भी ध्यान रखा जावें।

 

  • आमजन की शिकायतों व समस्याओं पर विधिवत त्वरित समाधान के हरसंभव प्रयास किए जाए।

 

  • क्षेत्र में सुरक्षा व और कड़ी निगरानी हेतु नागरिकगण जनभागीदारी से सीसीटीवी कैमरै लगाने के लिए आगे आएं, इसके लिये आमजन को प्रेरित किया जाए।

 

  • अपराधों के अनुसंधान में सीसीटीएनएस के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाही ई-साक्ष्य, ई-विवेचना, ई-समंस/वारंट आदि को और बेहतर करने के लिए निर्देशित किया।

 

  • आगामी त्यौहारों को देखते हुए, सक्रिय बदमाशों, पूर्व अपराधियों व असामाजिक तत्वों की गतिवधियों की कड़ी निगरानी रखी जावें और प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जावे।

 

साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आमजन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मोहल्ला समितियों के साथ लगातार बैठकें आयोजित कर उनकी समस्याओं व सुझावों पर कार्यवाही करने पर भी जोर दिया।

keyboard_arrow_up
Skip to content