- पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर,की उनके कार्य की सराहना और बढ़ाया उनका हौंसला ।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 25.11.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 13 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
▪️आर 380 बादल पाटीदार -थाना तेजाजी नगर , आर 1450 बालू सिंह-थाना लसुड़िया, — सायबर पोर्टल पर बेहतर कार्यवाही कर सराहनीय योगदान पर।
▪️ आर.3761 संतोष राठौर-थाना छत्रीपुरा, आर.2815 माखन सिंह -थाना एरोड्रम, आर. 2415 सिओम सिंह-थाना एमजी रोड, आर 711 शिवेंद्र कुमार-थाना परदेशीपुरा —- एक्यूज्ड प्रोफ़ाइलिंग में सराहनीय कार्य पर।
▪️ निरीक्षक अरविंद दांगी-थाना यातायात, आर.4746 ऋषिराज ठाकुर, आर.89 अमन श्रीवास्तव, आर.2570 गौरव परमार-पुलिस उपायुक्त ज़ोन-04 (साइबर) कार्यालय , प्र.आर. 2442 गोवर्धन बघेल – पुलिस उपायुक्त ज़ोन-01 कार्यालय, आर 2493राकेश प्रजापति-थाना अपराध शाखा —सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के सराहनीय कार्यों को आमजन तक पहुचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका पर।
▪️ म.आर.4726 नेहा मिश्रा -थाना यातायात — इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण में सराहनीय कार्य करने पर
इस अवसर पर अति पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियो ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।



