- इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की मूल्यांकन प्रणाली में बेहतर कार्य कर माह अक्टूबर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले थाना प्रभारी लसूड़िया व 02 पुलिसकर्मियों को भी किया उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत।
- पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर,की उनके कार्य की सराहना और बढ़ाया उनका मनोबल ।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 17.11.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 12 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
▪️ निरीक्षक नितिन निंगवाल-थाना यातायात, आर. 4051 प्रशांत मण्डलोई- पुलिस उपायुक्त ज़ोन-01 कार्यालय, आर. 23 आशीष मिश्रा-पुलिस उपायुक्त ज़ोन-04 कार्यालय – सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के सराहनीय कार्यों को आमजन तक पहुचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका पर।
▪️ उनि. सचिन आर्य, आर 1469 कुलदीप गर्कल थाना कनाड़िया – अपराध में वांछित शातिर आरोपी को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार करने मे सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर।
▪️ प्रआर. 271 ब्रजेश सेंगर- थाना कनाड़िया – प्रकरण में त्वरित विवेचना कर, समयावधि में चालान प्रस्तुत करने के सराहनीय कार्य पर।
▪️ प्रआर.1749 देवेंद्र जादौन, प्रआर. 1691 राजीव यादव, आर. 1611 राहुल जाट – थाना तुकोगंज – सड़क दुर्घटना के हिट एंड रन के पुराने मामले में अज्ञात वाहन का पता लगाकर, आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर।
▪️आर 3473 प्रमोद गिल-थाना विजय नगर , आर 1631 अभिषेक सिंह-थाना एमआईजी , आर.3120 योगेश कुमार -थाना जूनी इंदौर — सायबर पोर्टल पर बेहतर कार्यवाही कर सराहनीय योगदान पर।
🔸👉 इसके साथ ही इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की मूल्यांकन प्रणाली में विभिन्न पैरामीटर्स पर बेहतर परफॉर्मेंस कर माह अक्टूबर में थाना लसूड़िया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना प्रभारी लसूड़िया निरी. राजकुमार यादव, आर.1410 निलेश मल्होत्रा, आर. 3457 वीरेंद्र कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत कर, उनके कार्यों की सराहना की और आगे भी ऐसे ही लगन व मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अति पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियो ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।



