- पुलिसिंग के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 16 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 03.02.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 16 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
साथ ही इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
* प्र.आर 3159 नितेश बघेल, आर 3763 कृष्णचंद्र शर्मा, आर 1127 अरुण माथुर, आर 3713 अनुराग सिंह सिकरवार थाना व्दारकापुरी – पुलिस थाना व्दारकापुरी मे पंजीबद्ध 04 अपराधो मे आरोपियो की पतारसी कर 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर लगभग 05 लाख 20 हजार का माल मश्रुका जप्त करने मे सराहनीय कार्य करने पर।
* उनि रीना ठाकुर, सउनि मंगलेश्वर सिंह बघेल, आर 1413 संजय बारोड, आर 2101 धर्मेंद्र खत्री, आर 3632 ऋषभ विश्वकर्मा, आर 4131 गोविंद यादव थाना अपराध शाखा – थाना बाणगंगा मे पंजीबध्द अपराध मे फरियादिया को परेशान करने वाले आरोपी को तकनीकी सहायता से गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।
* सउनि (अ) वीणा गौतम, आर 4156 शुभम मिश्रा, मआर 4101 पूजा राठौर पुलिस आयुक्त कार्यालय नगरीय इंदौर – ई-एचआरएमएस पोर्टल पर नगरीय पुलिस के कर्मचारियो की सेवा पुस्तिका ऑनबोर्ड समय सीमा मे करने व अन्य जिलों को प्रशिक्षण प्रदान करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* आर 2539 हरिराम कुलमी थाना यातायात- एप्पल टी चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* कार्य सउनि हरिराम जोजावरे, मआर 4753 सृष्टि राठौर थाना यातायात- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको पर चालानी कार्यवाही करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।





