- पुलिसिंग के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 23 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 21.04.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 23 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
साथ ही इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
* उनि विकास शर्मा, उनि प्रदीप यादव, कार्य.सउनि महेंद्र सिंह चौहान, कार्य प्रआर. 3346 शशांक दुबे, आर 1108 पंकज चौहान, आर 369 गौरव गुर्जर, आर 3764 रामवीर गुर्जर थाना राजेंद्र नगर – अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सराहनीय योगदान पर।
* कार्य.उनि अनिल गौतम, कार्य.प्रआर.3168 पकंज सांवरिया, आर 3709 जबर सिंह थाना खजराना- अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने हुए आरोपी को 100 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित गिरफ्तार करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* आर 3639 घनश्याम, सैनिक 33 शामूसिंह थाना संयोगितागंज – वाहन चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपियो को गिरफ्तार कर 36 चोरी के मोटर सायकल जप्त करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* कार्य.प्रआर. 2828 बलराम, आर. 4002 धीरज पांडे, आऱ 3690 अनिल मकवाना, आऱ 2480 सुनिल सोनी थाना चदंन नगर – अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 58.09 ग्राम एमडी व 445 ग्राम गांजा जप्त करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* म.आर. 48818 नेहा थाना यातायात – रेडीसन आउटर पॉइंट चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* म.आर.4435 बसु चौहान थाना यातायात – नृसिंह बाजार चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* कार्य.सउनि अमृत गोखले, आर 1970 खूबसिंह धाकड़ थाना यातायात – आउटर पांइट पर चेकिंग के दौरान अवैध शराब परिवहन करने वाले ट्रक को पकडकर पुलिस थाना को सुपुर्द करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* उनि फतेह सिंह आंजना, कार्य.सउनि सतेंद्र सिंह जादौन, आर 1413 संजय बारोड थाना अपराध शाखा – अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 121 ग्राम एमडी जप्त करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।





