- पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर,की उनके कार्यो की सराहना और बढ़ाया उनका हौंसला ।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 07.07.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 18 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
- निरीक्षक श्री देवेंद्र मरकाम, कार्य.प्रआर 1404 मनीष बामोरे थाना तेजाजी नगर – एक्सीडेंट के प्रकरणों मे E-DAR के माध्यम से पीडितों को राहत योजना के तहत ईलाज उपलब्ध कराने मे त्वरीत व सराहनीय कार्यवाही करने पर।
- उनि सुरेंद्र सिंह मेहता, कार्य.प्रआर 3229 विलियम सिंह बघेल, आर 1374 जोगेश लश्करी थाना एरोड्रम – थाना एरोड्रम मे पंजीबध्द अपराध मे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
- निरीक्षक श्री राजकुमार यादव थाना लसूडिया – थाना लसूडिया क्षेत्रांतर्गत हुए चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने व माल मश्रुका जप्त करने मे सराहनीय योगदान पर।
* उनि अजय सिंह, आर 1794 कमल, आर 282 राधेश्याम थाना विजय नगर – थाना विजय नगर मे पंजीबद्ध अपराध मे आरोपियो को लखनऊ व देहरादून से गिरफ्तार करने मे सराहनीय योगदान देने पर।
- आर 500 अमित यादव, आऱ 2972 इंदर सिंह थाना अपराध शाखा – अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 53 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त करने मे सराहनीय भूमिका पर।
* आर 3945 अशोक कुमार, आऱ 3795 कैलाश भावर थाना अपराध शाखा – अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर 17 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त करने मे सराहनीय योगदान पर।
शहर के प्रमुख चौराहो पर बेहतर यातायात प्रबंधन, वीबीआईपी इंतजाम, नो एंट्री पांइट, नो पार्किंग क्षेत्र मे खडे वाहनों पर कार्यवाही, अवैध पार्किंग करने पर कार्यवाही मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर –
* प्र. आर. 2543 संतोष, म.आर 2884 विनीता, म.आर 4616 ऑचल, आर 4505 अभिषेक, म.आर 4532 आशा चौहान






